मेष- आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपनी ईगो बीच में नहीं लानी है, नहीं तो यह आपके बीच लड़ाई-झगड़े की वजह बन सकती है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। वृषभ- आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। रचनात्मक शैली बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप आवेश में…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। इस दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नही आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकी प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे है तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने अपने…
रायपुर 19 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के बीच ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के तहत एम ओ यू संपादित किया गया है। इस समझौते के तहत भारतीय एकता की भावना को मजबूत करने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने, नवाचारों और अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों राज्य परस्पर सहयोग करेंगे। इस परस्पर समझौते से उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों के एक नए दौर की शुरुआत होगी, जिससे दोनों राज्यों के कलाकार लाभान्वित होंगे। दोनों राज्यों के स्थापना दिवस सहित राष्ट्रीय पर्वों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर दोनों राज्यों के…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बारिश की संभावना को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्राप्त जानकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर…
कांकेर। जिले के दों दिव्यांगजनों को समाज कल्याण कार्यालय परिसर में श्रवण यंत्र एवं व्हील चेयर प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि भानुप्रतापपुर विकाससखण्ड के मुल्ला ग्राम पंचायत पिच्चेकट्टा निवासी श्रीमती हिरईबाई कोला को श्रवण यंत्र और गोविन्द राम देवांगन को व्हील चेयर प्रदाय की गई। इस पर गोविन्द राम देवांगन ने बताया कि मेरी पत्नी की उम्र 64 वर्ष है और वह चल फिर नहीं सकती। सहायक उपकरण पाकर सभी दिव्यांगजन अत्यंत अभिभूत हुए और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किए।
कांकेर। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं और गृहिणियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। कांकेर नगर के राजापारा वार्ड की श्रीमती गोदावरी तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने घर-परिवार के छोटे-मोटे खर्चों की पूर्ति आसानी से कर पा रही हैं। सामान्य जरूरतों के अलावा बच्चों के लिए पुस्तक-कॉपी, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में सक्षम हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री साय की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने के…
महासमुंद। भारत सरकार और राज्य सरकार की पहल पर 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों और हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने तथा लाभान्वित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में आज सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ, जिसमें शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सुशासन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन जंगली हाथियों के आतंक की खबरें आती रहती हैं. आज सुबह करीब 6 बजे फिर से एक घायल हाथी जंगल से निकल कर गांव के अंदर आ गया, जिसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद सैंकड़ों की सख्या में ग्रामीणों ने हाथी को गांव में घुसने से रोकने के लिए कई कोशिशें की जिसके बाद हाथी मौके से दूर चला गया. हालांकि ग्रामीणों में हाथियों के कभी भी घुस आने और उत्पात मचाने को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हूआ है। जानकारी के मुताबिक, घायल हाथी जंगल…
जशपुर। विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम बेहराटोली के निवासी कृतिबाई और धनेश्वर यादव बहुत खुश थे जब तृतीय संतान के रूप में एक बालिका का उनके यहां जन्म हुआ। सभी तरफ खुशियां ही खुशियां थी। पर जल्द ही उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। नन्ही अंशिका हमेशा बीमार रहने लगे गयी परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था वे क्या करें। ऐसे में एक दिन जब आंगनबाड़ी केंद्र में आये चिकित्सकों के दल ने अंशिका की जांच की और उन्हें बताया कि उनकी एक साल की छोटी सी अंशिका दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। जिसका ईलाज कराया…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही है। जिले में अब तक 70109.72 मीट्रिक टन धान की हुई धान खरीदी के एवज में 10876 किसानों को 1,39,92,76,760 रूपए (एक अरब उन्चालीस करोड़ बांनबे लाख छिहत्तर हजार सात सौ साठ रूपए ) का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है, तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ किया गया है। डीवो जारी किया 524400.00 क्विंटल धान उठाव 46940.00 क्विंटल किया गया है। विपणन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…
