बिलासपुर, 20 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से आज शुभारंभ किया। श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। रायपुर -अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। विमान के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पहुंचने पर समारोह आयोजित कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आयो है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2024/68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ पुलिस ग्राउंड में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम में रामदेव कुमावत एवं महर्षि बाजपेई की मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई इसके बाद खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री शासकीय कन्या शाला सरकंडा के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें उन्होंने अलग-अलग राज्यों के नृत्य कला का समागम करते हुए अदभुत प्रस्तुति दी है। बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण सिंह चौहान ने अपने…
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2024/समाज कल्याण विभाग द्वारा सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जल संसाधन परिसर के प्रार्थना सभा भवन में प्रतिभावान उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिव्यांगजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्रद्धा एस मैथ्यू ने सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर विभाग द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी देते हुये आज सम्मानित किये जाने वाले दिव्यांगजनों को बधाई दी एवं नोडल अधिकारी हरीश सक्सेना ने स्वागत भाषण में दिव्यांगजनों से अनुरोध किया कि वे इसी प्रकार से अपनी प्रतिभाओं को दिव्यांगजनों के हित में आगे बढ़ाते रहें सम्मान कार्यक्रम में नशामुक्त भारत…
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2024/खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन 22 से 23 दिसंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी 10 प्रकार के खेलों एवं सांस्कृतिक विधाओं में भाग ले सकेंगे। खेल दो आयुवर्ग में होंगे जिसमें 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक की बालिका एवं महिला खिलाड़ी एवं युवा उत्सव के लिए 15 से 29 वर्ष तक भाग लेने पात्र होंगे। प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तरीय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 400 प्रतिभागी शामिल होगी। जिला स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद…
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2024/भारत सरकार और राज्य सरकार की पहल पर 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गांवों की ओर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। आज से सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ एवं योजना प्रभारियों के दिए हैं। सुशासन सप्ताह के शुभारंभ में आज विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…
रायपुर। विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को सदन में आदिवासी क्षेत्रों में स्थित आश्रम छात्रावास और पोटा केबिन में बच्चों की मौत का मामला उठा। प्रश्नकाल में इस मुद्दों पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने विभागीय मंत्री रामविचार नेताम को घेरा। कांग्रेस विधायकों ने सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री नेताम ने सदन में पूरे मामलों की जांच की घोषणा की। नेताम ने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि आप लोग लिखकर दे दें, पूरी जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदिवासी बच्चों की मौत का…
रायपुर। वेलकम डिस्टलरी से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया। इस पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि डिस्टलरी के खिलाफ शिकायतों के आधार पर बीते साल में तीन बार जुर्माना लगाया गया है। पहली बार तीन लाख 90 हजार रुपये और दो बार नौ-नौ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने केवल जुर्माना लगाने को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा, “डिस्टलरी का पूरा क्षेत्र पेसा कानून के अंतर्गत आता है। डिस्टलरी से निकलने वाले अपशिष्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को कम भुगतान का मुद्दा गरमा गया। बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने 2020-21 और 2021-22 में योजना के तहत भुगतान में कमी को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा, “आम तौर पर योजनाओं में राशि बढ़ाई जाती है, लेकिन यहां भुगतान कम क्यों किया गया?” कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि 2020-21 में इस योजना के लिए 5627.89 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जबकि 2021-22 में यह राशि घटकर 5552.45 करोड़ रुपये हो गई। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि कांग्रेस…
एमसीबी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर के निर्देशन में 19 दिसम्बर को नोडल अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर ने विकासखंड भरतपुर में पंचायत-निकाय चुनाव के लिए 225 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमें तीन केंद्र बनाए गए थे। स्वामी आत्मानंद स्कूल भरतपुर में कुल 80 प्रशिक्षणार्थी, विकासखंड स्त्रोत सभा कक्ष में 55 प्रशिक्षणार्थी तथा जनपद सभा कक्ष में 90 प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं चुनाव की बारीकियों को समझाया गया। मतदान केंद्रों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और प्रतीकों का आवंटन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मतदान दलों का गठन, मतदान सामग्री का वितरण और…
भिलाई नगर। भारतीय संगीत के अमर गायक स्व मोहम्मद रफी की शताब्दी जयंती पर भिलाई रफी फाउंडेशन की ओर से एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर की शाम 6:00 बजे भिलाई के सेक्टर वन स्थित नेहरू सांस्कृतिक सदन में किया जाएगा । रफी फाउंडेशन के संस्थापक और कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर जमीर फैजी के अनुसार इस कार्यक्रम में अंचल के कई बेहतरीन कलाकार अपनी आवाजों से रफी साहब के गाए गीतों को बतौर श्रद्धांजलि पेश करेंगे। आयोजन की तैयारी विगत एक माह से निरंतर जारी है । जिन गीतों के माध्यम से स्वर्गीय रफी को श्रद्धांजलि दी जाएगी ,…
