कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 63 हजार 566 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोण्डागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कई जरूरतमंदों को त्वरित सहायता मिल रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत के संवेदनशीलता से फरसगांव नगर पंचायत के झुलनाडिही निवासी दिव्यांग जयसिंह नेताम और श्रीमती सामबती को त्वरित राहत मिली। जनदर्शन में पहुंचे जयसिंह नेताम ने बताया कि वर्ष 2017 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई है और वे 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्हें इलाज के लिए बार-बार रायपुर जाने की आवश्यकता के चलते बस किराये की…
कोण्डागांव । खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का समापन 15 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भव्यता के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल खेल के क्षेत्र में बस्तर के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा। इस आयोजन में कोण्डागांव जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 जीते जिसमें पदक 09 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य शामिल है । इस प्रतियोगिता में कोण्डागांव से कुल 320 खिलाड़ी और…
बिलासपुर। शिक्षा विभाग में तीन साल अथवा इससे ज्यादा समय से नदारद 5 शिक्षक व भृत्यों को अनुपस्थिति का कारण बतानें अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों को नोटिस जारी की गई है, उनमें यशवंत साहू सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला डंडासागर, मदन लाल श्यामले सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला कुआजति, राकेश मिश्रा सहायक शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलसरा, अमन मिरी भृत्य शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लावर एवं शशिकांत यादव भृत्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सीस शामिल हैं।
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी ने जनजीवन पर असर डाला है। उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा और ठंडी हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही हैं। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने ठंड और बढ़ा दी है। हरियाणा में शीतलहर का असर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल इन राज्यों में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आइए, जानते हैं देश में कहां कैसै हैं मौसम के हालात। उत्तर प्रदेश में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। लखनऊ,…
कोण्डागांव, 17 दिसम्बर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकायों में निर्वाचन-2024 हेतु वार्डों का आरक्षण हेतु नियत तिथि में अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 19 दिसम्बर 2024 दिन गुरूवार समय 2 बजे आरक्षण की प्रक्रिया के लिए तिथि निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद कोण्डागांव के 22 वार्ड, नगर पंचायत फरसगांव के 15 वार्ड और नगर पंचायत केशकाल के 15 वार्ड के लिए 19 दिसंबर दिन गुरूवार को अपरान्ह 2 बजे से आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी।
बिलासपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं सफलता की इबारत लिख रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़कर आज जिले की ग्रामीण महिलाओं ने स्वावलंबन की मिशाल पेश कर रही है। इसी के तहत मां सहोद्रा स्व सहायता समूह की उड़गन की रविकुमारी दीदी ने कुछ अलग करने की सोची एवं समूह के माध्यम से सिलाई, सब्जी बाड़ी, ई रिक्शा, सब्जी बिजनेस और थाल पोस बनाने का कार्य करना प्रारम्भ की। इन गतिविधियों से रविकुमारी आज लखपति दीदी बन गई है। वे आज आत्मनिर्भर है। स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामाजिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। समूह के…
रायपुर। जनजातीय समाज प्रकृति के संरक्षण का कार्य सदियों से कर रहे हैं। जनजातीय समाज को अपनी प्रकृति से अथाह प्रेम है और उसे बचाने के लिए वह किसी भी प्रकार का संघर्ष कर सकते हैं यह वक्तव्य श्रीमती कौशल्या देवी साय ने रायपुर स्थित राधाबाई कन्या महाविद्यालय में आयोजित जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार आया है।जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। प्रकृति को सहेजकर, प्रकृति के अनुकूल जीवन जीना। बड़े-छोटे, स्त्री-पुरुष में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सहकारी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 16 दिसंबर को दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल प्रदेश में डेयरी और वन उपज विकास को गति देने के साथ ही आदिवासी समुदाय और किसानों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए समझौता हुआ। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य लघु…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं. राजधानी रायपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में ठंड में और वृद्धि देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8…
