रायपुर, 16 दिसंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्षयमुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत 3 निक्षय मित्रों के माध्यम से 3 टी. बी. के मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त फूड बास्केट प्रदाय किये। इस दौरान राज्यपाल श्री डेका ने मरीजों को समझाईश देते हुए कहा कि टी. बी. से घबराना नहीं, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। राज्यपाल स्वयं निक्षय मित्र बनकर जिले के 10 टी. बी. मरीजों की मदद करेंगे। टी बी मरीजों क़ो दिये…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 16 दिसंबर 2024/ न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डॉ. अनिल श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी तथा सचिव भारतीय रेडकास सोसायटी ने दीप प्रजलवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो सत्र में आयोजित प्रशिक्षण के पहले सत्र में डॉ. एम. ए. जीवानी नोडल अधिकारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रशिक्षण के महत्व के विषय में जानकारी दी। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने प्रशिक्षार्थियों से रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और प्रशिक्षण के लाभ से अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम…
बिलासपुर,16 दिसंबर 2024/ बिलासपुर स्थित जिला अस्पताल में हर रोज 30- 35 मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस की जा रही है। अस्पताल में 10 डायलिसिस मशीनें स्थापित हैं, जिसमें से 7 मशीनों का इस्तेमाल किडनी के सामान्य मरीजों के इस्तेमाल के लिए और 3 मशीनों का उपयोग हेपेटाइटिस जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित किडनी मरीजों के लिए किया जाता है। फिलहाल सभी मशीनों की हालात ठीक ठाक हैं और उनका सक्रिय रूप से उपयोग किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार विगत पांच…
रायपुर 16 दिसम्बर 2024/ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बस्तर जिले के जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक आने वाले दिनों में बस्तर के विकास की यशोगाथा बनेगा और शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीद की नींव डालने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम देश से नक्सलवाद को पूर्ण रूप से 31 मार्च 2026 तक समाप्त करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद समाप्त होने पर यहां कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। मां दंतेश्वरी की कृपा से बस्तर को प्रकृति के अनुपम सौंदर्य…
रायपुर, 16 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई राईस मिलों में अनियमितताएं पाए जाने पर विधिक कार्रवाई करते हुए मिल परिसरों को सील कर दिया गया और धान व चावल जब्त किए गए। रायपुर जिले में कार्रवाई रायपुर जिले में आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) का निरीक्षण किया गया, जहां खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के बावजूद अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया था। शासकीय धान का उठाव नहीं हो रहा था। निरीक्षण के दौरान 390…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दो वर्ष से भी कम पारा गिर गया है। रविवार को 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 15 दिसंबर न्यूनतम तापमान में 12.8 डिग्री व दो दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा सरगुजा में भी पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 2019 में 3.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। रविवार को पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ पैकेट में शीतलहर चल रही है। साथ ही साथ उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर जैसी…
रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम महासचिव, माना कैम्प में छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम की स्थापना करने वाले पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. कुलदीप निगम की 22 वीं पुण्य तिथि 16 दिसम्बर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह ( बालक ) माना कैम्प, बाल जीवन ज्योति बालिका गृह पुरानी बस्ती एवं स्व. निगम के पैतृक गृह ग्राम नर्रा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उनकी प्रतिमा एवं फ़ोटो…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम इलाके में रविवार को दिनदहाड़े जमीन कारोबारी मधुसूदन राय उर्फ मधु राय की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कवाली क्षेत्र में बीच सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मधुसूदन राय स्कूटर से अपने राजाउलातू स्थित घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। कवाली क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें सड़क पर गिराने के बाद 12 गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। वारदात की…
राजधानी में पहाड़ों से आने वाली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोगों को सुबह-शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। यही नहीं, गिरते तापमान को देखते हुए लोगों ने रात के समय ठंड से बचने के लिए अलाव व रूम हीटर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। रविवार को अच्छी ठंड रही। हालांकि, शीत लहर से लोगों को राहत मिली। ऐसे में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम के साथ 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। अगले पांच दिन तक ठंड…
मौसिकी की दुनिया में जिनके तबले की थाप एक अलहदा पहचान रखती है, वो उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रसिद्ध तबला वादक के परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। परिवार ने बयान में कहा कि जाकिर हुसैन का निधन फेफड़े से संबंधी ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से हुईं जटिलताओं की वजह से हुई। वह 73 वर्ष के थे। हुसैन पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। प्रसिद्ध…
