Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर। विधानसभा में शीत सत्र के दूसरे दिन ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक विक्रम मंडावी ने निजी अस्पतालों के आयुष्मान राशि रुकने का मुद्दा उठाया। मंडावी ने कहा कि, भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है। इस गंभीर मसेले पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया कि, 838 करोड़ का भुगतान लंबित है। दिसंबर 2024 तक 1096 करोड़ का भुगतान निजी अस्पतालों को और 560 का भुगतान सरकारी अस्पतालों को हुआ है। TPA के जरिए क्लेम का भुगतान किया जाता है, भ्रष्टाचार रोकने के लिए हमने 75 अस्पतालों की जांच की, 11 पर 151 लाख…

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात के लिए झूठा साबित किया जा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपस उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। धन संबंधित काम को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। वृषभ- आज का दिन आपके लिए समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान…

Read More

रायपुर 16 दिसम्बर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Read More

रायपुर 16 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित बेहद गरिमामय कार्यक्रम में राज्य की पुलिस को राष्ट्रपति निशान (पुलिस कलर्स अवार्ड-2024) सौंपा। यह देश के सशस्त्र बलों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस की असाधारण सेवाओं, बहादुरी और कर्तव्यपरायणता के लिए राज्य को यह सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ यह सम्मान हासिल करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है, जिसने अपने गठन के मात्र 24 वर्षों में ही यह उपलब्धि…

Read More

बिलासपुर, 16 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज दो राइस मिलों में छापामार शैली में निरीक्षण किया। बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल और पंधी के एसडी राइस मिल पहुंचकर टीम ने जांच की। इनमें हनुमान राइस मिल में संदेहास्पद चावल और धान का स्टॉक जब्त किया। उनका बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया और आगामी आदेश तक मिल को सील कर दिया गया। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने पर जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा…

Read More

नारायणपुर 16 दिसंबर 2024। जिला पंचायत नारायणपुर में प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण योजनांतर्गत जिला, जनपद स्तर के रिक्त पदों के चयन हेतु मेरिट सूची प्रकाशित कर 04 दिसम्बर समय दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। प्राप्त दावा आपत्तियों का जिला स्तरीय गठित समिति द्वारा निराकरण किया गया। निराकरण सूची का प्रकाशन वेब साईट www.cgstate.gov.in & www.narayanpur.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।

Read More

नारायणपुर 16 दिसंबर 2024। वनमण्डल नारायणपुर अंतर्गत भारी एवं उल्का वाहन चालक के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही हेतु निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत भारी एवं हल्का वाहन चालक हेतु पात्र अभ्यर्मियों की सूची वेबसाईट में कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारागणपुर के परेड ग्राउण्ड के समीप अन्य खेल मैदान में 20 से 24 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची वनमण्डल कार्यालय नारायणपुर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। प्रॉयोगिक परीक्षा तिथि तक जिस किसी भी पात्र अभ्यर्थी…

Read More

नारायणपुर 16 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए नारायणपुर के पुराना बस स्टैण्ड में में जनसम्पर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आमजनों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,…

Read More

दंतेवाड़ा 16 दिसंबर 2024। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान रविवार को दंतेवाड़ा के टेकनार रोड पर बने देश के पहले वन मंदिर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य वन संरक्षक आर.सी.दुग्गा, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान अनौपचारिक चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में वनों के आध्यात्मिक एवं पर्यार्वणीय को महत्व को प्रमुखता दी…

Read More

दंतेवाड़ा 16 दिसंबर 2024। 14 दिसंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा के अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा, बीजापुर के व्यवहार न्यायालय में तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के साथ-साथ तीनों राजस्व जिला दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर के न्यायालयों में एक साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश विजय कुमार होता ने समस्त पीठासीन अधिकारियों, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने हेतु प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी गई। साथ ही उनके द्वारा नेशनल लोक अदालत में गठित समस्त खंडपीठों का…

Read More