Author: chhattisgarhrajya.in

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके फिलहाल बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था।…

Read More

राजनांदगांव। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान अभिलाषा में दिव्यांग खिलाडिय़ों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त जिला स्काउट गाईड महेश खण्डेलवाल, समाज सेवी एवं अध्यक्ष आस्था मूक बधिर शाला के महेन्द्र सुराना, समाज सेवी रूपम सोनछत्रा, समाज सेवी गीता राठौर उपस्थित थे। अतिथियों ने शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर ने…

Read More

राजनांदगांव। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में छुरिया विकासखंड में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर तथा मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत गीता घासी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया किरण वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव, संजय सिन्हा, तेजराम साहू, धन्नाराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नेतराम नवरत्न ने बताया कि शिविर में 2017 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा जिला चिकित्सालक एवं मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार करते हुए काउंसलिंग की गई। रक्तदान शिविर में 19…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 के अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर निर्वाचन कार्यों में संलग्न अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं को 1 जनवरी 2024 के बाद उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने पुरस्कृत किया जाएगा। जिले के बीएलओ एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर नोडल अधिकारी पुरस्कार हेतु स्वीप को प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय को निर्धारित नामांकन पत्र में प्रस्तुत करने सूचना दी गई है। नामांकन पत्र की साफ्ट कॉपी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण 2025 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण व निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों में विधानसभा स्तर…

Read More

राजनांदगांव। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह 2024 के तहत प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करें तथा जिम्मेदारी एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से जनसामान्य की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिलर्स के साथ हुई बैठक के बाद धान के उठाव को लेकर गतिरोध खत्म हो गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक के बाद मिलर्स ने धान का उठाव शुरू करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि, लंबित भुगतान को लेकर गतिरोध दूर किया गया है। बैठक के बाद मिलर्स ने कहा कि, आज से ही धान का उठाव शुरू किया गया है। बैठक के बाद मिलर्स ने कहा कि, सरकार ने सभी लंबित मांगें मान ली है। प्रशासनिक अड़चन दूर कर लंबित राशि का भुगतान होगा। वास्तविक…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में शासकीय सेवकों से निर्वाचन कार्य में सेवायें लेने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव सफलता पूर्वक संपादित करने के लिए चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश के शासकीय सेवकों द्वारा चुनाव कार्य को निष्पक्ष संपादित करने के लिए दिन रात परिश्रम करते है। नक्सली क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारी/अधिकरी अपने जान को जाखिम में डाल कर निर्वाचन आयोग के…

Read More

चिरमिरी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बीते एक सप्ताह से एक बाघिन के विचरण के बीच चिरमिरी क्षेत्र के लोग दहशत में थे। इसी बीच सोमवार को बाघिन चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में पहुंच गया, जिसके बाद वन विभाग के अमले व पशु चिकित्सकों की टीम की सहयोग से बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ बाधिन के एक झलक पाने के लिए वनकर्मियों के पीछे-पीछे चल रही थी। बाघिन को स्ट्रेचर में लाया गया, फिर पिंजरे में बंद कर दिया गया। वन संरक्षक वन्य प्राणी सरगुजा केआर बढ़ई ने बताया कि हमारे अधिकारी-कर्मचारियों की टीम लगातार…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में स्वीकार कर लिया गया। संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक के रूप में जाना जाता है, इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पेश किया। इसके साथ ही राज्यसभा में ‘संविधान पर चर्चा’ हुई। लोकसभा में एक देश एक चुनाव विधेयक स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए मतदान हुआ, जिसमें 269 वोट विधेयक के पक्ष में पड़े और 198 सांसदों ने विधेयक का विरोध किया। विधेयक को विस्तृत चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा गया…

Read More

रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन के कामों में गड़बड़ी का मामला फिर उठा। इस बार बिल्हा से भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने अपात्र ठेकेदारों को टेंडर जारी करने का मुद्दा उठाया। कौशिक ने कहा कि, बीते दो सालों में कई ठेकेदारों ने फर्जी दस्तावेज से काम हथियाये हैं। PHE मंत्री अरुण साव ने सदन में स्वीकार किया कि, फर्जी दस्तावेज के आधार टेंडर हासिल करने की शिकायतें मिली हैं। साव ने कहा – प्रारंभिक जांच की जा रही है, जांच के बाद हाई पावर कमेटी कार्यवाही का निर्णय लेगी।…

Read More