महासमुंद 9 दिसंबर 2024। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच जन-जन तक हो इसके लिए नियमित तौर पर जनता से जुड़कर कार्य करते रहें। बैठक…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर, 09 दिसम्बर 2024। प्रगतिपथ पर कोरबा विधानसभा के विकास कार्य तेज रफ्तार से हो रहे हैं, ये विष्णु के सुशासन की सरकार का ही परिणाम है कि अब एक-एक वार्ड में 50 लाख से एक करोड़ तक के कार्य एक साथ प्रारंभ हो रहे हैं। अभी तो सरकार को एक साल ही हुए हैं, आने वाले 4 वर्षों में वार्डों को सारी समस्याओं से मुक्त और सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे हैं। उक्त बातें वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर…
रायपुर, 09 दिसम्बर 2024। धान के भूसे का उपयोग करके मशरूम के बैग तैयार किए। मशरूम उत्पादन के लिए सबसे पहले बैग भरने से एक दिन पहले ओएस्टर मशरूम के बीजों को गर्म पानी और फार्मलिन प्लस बाविस्टीन से निर्जलीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओएस्टर मशरूम का जीवन चक्र लगभग 25 से 30 दिन का होता है और इसका आदर्श तापमान 23 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। धान का भूसा 4 रुपए प्रति किलो की दर पर मिलता है और प्रत्येक बैग में लगभग 50 ग्राम मशरूम बीज डाला जाता है। इस तरह से प्रति बैग की…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उचित मूल्य दिलाने और खाद्यान्न की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में बीती रात राजस्व विभाग और मंडी टीम द्वारा तेंदुकोना में किराना व्यवसायी अशोक पिता रामरतन के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में 2500 बोरा धान रखा पाया गया। राजस्व विभाग और मंडी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धान को जब्त कर लिया और उक्त व्यक्ति…
रायपुर, 09 दिसंबर 2024। राज्य शासन ने धमतरी जिले के विकासखंड नगरी की लीलार व्यपवर्तन की नहरों की लाईनिंग एवं मरम्मत कार्याे को कराने 6 करोड़ 43 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये है। सिंचाई योजना के कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों कि लिए सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। क्षेत्र में 453 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्याे को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
रायपुर, 09 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘सभी के लिए आवास’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल विहार योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना प्रारंभ की जा रही है ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
रायपुर, 09 दिसम्बर 2024। सिंचाई के साधनों से जूझने वाले हम किसानों के लिए तो आसमान और सरकार ही भगवान है। बारिश अच्छी हुई तो फसल भी अच्छा होता है और अच्छी फसल होने और सरकार द्वारा अच्छी कीमत तय करने पर ही हमें अपनी मेहनत का पूरा मोल मिल पाता है। हमें खेत में उतरकर परिश्रम करना पड़ता है। पसीने बहाने पड़ते हैं, तब जाकर फसल ले पाते हैं और दाने-दाने को अलग कर इन फसलों को बेच पाते हैं। हमारी खुशी तब दुगनी होती है जब हमारी उम्मीदें पूरी होती है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव की सरकार ने…
रायपुर 09 दिसम्बर 2024। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 10 दिसंबर को कोण्डागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री देवांगन सवेरे 10 बजे शंकर नगर स्थित निवास से रवाना होकर दोपहर एक बजे कोण्डागांव पहुचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। अपरान्ह 2ः30 बजे कोण्डागांव जिले के विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात आडिटोरियम में पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षओं के लिए कोचिंग सेंटर का शुभारंभ करेंगे एवं अभ्यर्थियों को स्टडी कीट का वितरण करेंगे। केबिनेट मंत्री देवांगन शाम 5 बजे कोण्डागांव से रवाना होकर रात…
भोपाल 09 दिसम्बर 2024। ठंड के दिनों में हर कोई गर्म पानी से नहाना चाहता है, लेकिन भोपाल में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. महिला ने रॉड पानी में लगाई थी, लेकिन उसे निकालते समय स्विच बंद करना भूल गई और करंट लगने से महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है. यहां रहने वाली सपना करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, सपना के पति घटना के समय काम पर गए हुए थे और बेटी स्कूल…
कोच्चि में ‘पुष्पा 2’ को लेकर एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां के एक थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म का केवल इंटरवल के बाद का हिस्सा दिखाया गया। शुक्रवार शाम 6:30 बजे के शो में सिनेमा प्रेमी जब सिनेमाप्लस सेंटर स्क्वायर मॉल पहुंचे तो उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि फिल्म के तीन घंटे 15 मिनट के शो में अंत के क्रेडिट्स इंटरवल में ही क्यों चलने लगे। बाद में दर्शकों को यह समझ में आया कि उन्हें केवल इंटरवल के बाद का भाग ही दिखाया जा रहा था। चूक से नाराज हुए लोग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…
