गरियाबंद 09 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कर प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार हेतु वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क. 79 से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय में 02 जनवरी 2025 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर 09 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अब देशभर के पर्यटन प्रेमी जशपुर की हरी-भरी वादियों की जानकारी के लिए पर्यटन वेबसाइट www.easemytrip.com का उपयोग कर सकते हैं। जशपुर पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। अब पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की जानकारी आसानी से मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा…
मुंबई 09 दिसम्बर 2024। भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर सोमवार को 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इससे पहले राहुल नार्वेकर ने रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने अपनी ओर से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला किया। ऐसे में राहुल नार्वेकर को निर्विरोध चुन लिया गया। 14वीं विधानसभा में ढाई साल तक अध्यक्ष रहे भाजपा नेता 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष के चुनाव के बाद नई सरकार का शक्ति परीक्षण करने के…
नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। इस बार पार्टी ने उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं पटपड़गंज से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इसके अलावा आप ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से…
नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2024। IRCTC की वेबसाइट सोमवार सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं। हालांकि वेबसाइट पर बुकिंग अब चालू हो गई है लेकिन साइट अभी भी बहुत स्लो चल रही है। जानकारी के अनुसार वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही…
श्रीनगर 09 दिसम्बर 2024। श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) प्लांट कर रखी थी। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीसीपी पलहालन में सोमवार को एक संदिग्ध बैग मिला। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने बैग की जांच की तो उसमें आईईडी मिला। सुरक्षाबलों ने आईईडी को कब्जे में ले लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। बाद में सेना ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया।
मुंबई 09 दिसम्बर 2024। फेमस फिल्ममेकर और डायरेक्टर सुभाष घई की तबीयत अचानक खराब होने के बाद शनिवार शाम उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। 79 वर्षीय फिल्म निर्माता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका फिलहाल आईसीयू में उपचार चल रहा है। सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी 1945 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक शानदार निर्देशक के तौर पर स्थापित कर दिया। राज कपूर के बाद उन्हें इंडस्ट्री का दूसरा ‘शो मैन’ कहा जाता है। सुभाष घई हिंदी सिनेमा के…
नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2024। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में सिलीगुड़ी के बंगाल सफारी में बाघ के तीन शावकों की उस समय मौत हो गई जब उनकी मां ने उन्हें मुंह में रखकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय गलती से उनकी गर्दन पर काट लिया। प्राणी उद्यान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकार दी। पश्चिम बंगाल प्राणी उद्यान प्राधिकरण के सचिव सौरव चौधरी ने बताया कि बाघिन ‘रिका’ के पिछले सप्ताह जन्मे शावकों की श्वास नली में उस समय छेद हो जाने के कारण मौत हो गई जब बाघिन उन्हें अपने मुंह में रखकर…
नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2024। दिल्ली में सोमवार को करीब 40 स्कूलों को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।…
बलौदाबाजार 09 दिसम्बर 2024। बलौदा बाजार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली नोट छापने की मशीन, प्रिंटर और लाखों रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह मामला लवन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 7 दिसंबर को सूचना मिली थी कि लवन नगर में कुछ लोग नकली नोटों को बाजार में चलाने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लवन पुलिस ने सहकारी बैंक के पीछे स्थित खंडहर…
