Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»फिल्ममेकर सुभाष घई की हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती
    मनोरंजन

    फिल्ममेकर सुभाष घई की हालत गंभीर… अस्पताल में भर्ती

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 09 दिसम्बर 2024। फेमस फिल्ममेकर और डायरेक्टर सुभाष घई की तबीयत अचानक खराब होने के बाद शनिवार शाम उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। 79 वर्षीय फिल्म निर्माता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका फिलहाल आईसीयू में उपचार चल रहा है। सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी 1945 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक शानदार निर्देशक के तौर पर स्थापित कर दिया। राज कपूर के बाद उन्हें इंडस्ट्री का दूसरा ‘शो मैन’ कहा जाता है। सुभाष घई हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक हैं। साल 2006 में उन्हें सामाजिक फिल्म ‘इकबाल’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
    सुभाष घई बॉलीवुड के पहले निर्माता हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म ताल के जरिए फिल्म बीमा पॉलिसी शुरू की। फिल्मों को बैंकों से वित्तपोषित करने की अवधारणा शुरू करने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।
    एक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म तकदीर थी जो 1967 में आई। इसके बाद उन्होंने आराधना (1970) में काम किया। उसी साल आई उमंग में वह लीड रोल में थे। साल 1973 में उन्होंने फिल्मों की कहानी लिखनी शुरू की और प्रकाश मेहरा और दुलाल गुहा जैसे निर्देशकों के लिए पटकथा लिखी।
    उन्होंने राम लखन, खलनायक, हीरो और कर्ज जैसी कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने 1976 में कालीचरण के साथ करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1978 में उन्होंने विश्वनाथ बनाई। दो साल बाद 1980 में कर्ज आई जो उनके मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले पहली फिल्म थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई प्रयोग किए। पाकिस्तानी गायिका रेश्मा से उन्होंने “लंबी जुदाई” गीत गवाया जिसमें मात्र 11 इंस्ट्रूमेंट्स का प्रयोग किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    September 18, 2026

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.