बिलासपुर, 7 दिसंबर 2024 । बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम ग्राम खरकेना एवं ग्राम धौराभाठा में स्थापित मेसर्स बिलासपुर माईनिंग इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड में इस्टैबलिस्मेंट ऑफ ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट कम्पराइसिंग ऑफ डीआरआई एण्ड ब्रिक्स मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 15 जनवरी 2025 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को ग्राम खरकेना के खेल मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी।
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 07 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम, 2006 के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पदों पर पदोन्नति एवं सीमित भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2023 के चयनित उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी गई है। उक्त चयन सूची का अवलोकन उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर किया जा सकता है।
बिलासपुर, 7 दिसंबर 2024/समग्र शिक्षा बिलासपुर जिले के विकासखण्डों में दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित समावेशी संसाधन स्त्रोत केन्द्रों हेतु फिजियोथेरेपिस्ट के 3 पद हेतु एनआईसी बिलासपुर के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में 11 आवेदन प्राप्त हुए है। सभी आवेदकों के प्रमाण पत्रों का परीक्षण 12 दिसंबर को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला पंचायत के द्वितीय तल में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच किया जाना है। आवेदकों का सम्पूर्ण विवरण जिला कार्यालय समग्र शिक्षा बिलासपुर में चस्पा किया गया है। अगर आवेदकों के विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है…
बिलासपुर, 7 दिसंबर 2024। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, (सिम्स)बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम आपातकालीन विभाग, ट्राएज, एम.आर.डी., आयुष्मान कार्ड शाखा, परिजनों के शेड इत्यादि का निरीक्षण किया। एम.आर.डी. में पंजीयन की व्यवस्था, टोकन प्रदाय किये जाने. साफ-सफाई इत्यादि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया एवं पुरुष मेडिसीन वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों से चिकित्सकीय व्यवस्था, दवाईयों की उपलब्धता एवं चिकित्सालय से दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों के द्वारा उपरोक्त व्यवस्था को अच्छा एवं संतोषजनक बताया। सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह,…
रायपुर, 07 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.80 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 6807 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी…
रायपुर 7 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य श्री पवन नन्दन जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आचार्य श्री पवन नन्दन जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री राम मंदिर परिसर में 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री…
मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वृषभ- आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा।…
गरियाबंद 6 दिसम्बर 2024/ जिले में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थाे या नशीली पदार्थाे के प्रभावी नियंत्रण के लिए आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में नशीली पदार्थाे के प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर रोकथाम की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में सक्रियता के साथ नशीली दवाईयों के रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। साथ ही चेकपोस्ट,…
बलरामपुर, 06 दिसम्बर 2024/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आवेदन पत्रों का परीक्षण पश्चात् वरियता सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बलरामपुर अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों के संविदा भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र/अपात्र सह वरीयता सूची एवं लिखित/कौशल परीक्षा हेतु सूची प्रकाशित की गई है। नर्सिंग ऑफिसर-एनएचएम/आईसीयू, नर्सिंग ऑफिसर-आईसीयू, स्टाफ नर्स-एनबीएसयू, चिकित्सा अधिकारी-आरबीएसके (महिला), खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, क्लिनर-एसएनसीयू एवं कनिष्ठ सचिविक सहायक-यूएचडब्ल्यूसी के पदों हेतु प्राप्त दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र/अपात्र सह प्राविधिक वरीयता सूची में आंशिक संशोधन करते हुए लिखित/कौशल परीक्षा हेतु रोल…
बलरामपुर 6 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें से एक महत्वपूर्ण योजना है महतारी वंदन योजना। इस योजना से जिले के 02 लाख 14 हजार 601 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। गत दिवस विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी की है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बना रही है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। इस योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं ने भी मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा…
