रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।…
रायपुर। अपर संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, श्री जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होने वाली थी। उन्होंने बताया कि उक्त राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी जनवरी माह में संभावित है, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
रायपुर। राज्य सरकार और राइस मिलर्स के बीच गतिरोध खत्म हो गया है। सोमवार से सभी धान खरीदी केंद्रों में उठाव शुरू होगा। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मिलर्स की मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। जल्द मिलर्स एग्रीमेंट समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर धान उठाएंगे। इस मामले में CM विष्णुदेव साय के साथ भी मिलर्स की बैठक हुई थी। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्रोत्साहन राशि 60 से बढ़ाकर 80 रुपए किया गया है। लंबित राशि के भुगतान…
रायपुर, 7 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह…
रायपुर 07 दिसंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक ली। बैठक में सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना के ऋण प्रकरण की कम संख्या में स्वीकृति देने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाते हुए बैंक ऋण प्रकरण में दस्तावेजों का परीक्षण गंभीरता के साथ करें और अधिक से अधिक संख्या में स्वीकृति दिलाएं। ऐसे प्रकरण में संवेदनशीलता से विचार करें और स्वीकृत दें। कलेक्टर ने कहा कि स्लम बस्तियों और उसके आसपास…
रायपुर 7 दिसंबर 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध धान पर कार्रवाई निरंतर जारी है। ग्राम बरबन्दा में अवैध धान पर कार्रवाई की गई है। 25 क्विंटल अवैध धान के साथ जितेंद्र पटेल के पास से मिला है। जिसकी कीमत 57, 500 रूपए है। इसी तरह ग्राम पथरी में कुन्ज बिहारी वर्मा के पास से 25 क्विंटल अवैध धान मिला। जिसकी कीमत 57500 है। साथ ही, ग्राम गोड़ी में धान 20 क्विंटल अवैध जब्त किया है। जिसकी कीमत 46000 रूपए है।
रायपुर 7 दिसम्बर 2024। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शंगीता एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियाँ जारी हैं । इसी अनुक्रम में कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंजपारा के पास आरोपी अमन सोनी के आधिपत्य से 390 नग पाव (70.2 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला शोले जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),59(क) का प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया । उल्लेखनीय है कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि गंजपारा में प्रातः 5:00 बजे से कुछ लोगों द्वारा अवैध मदिरा विक्रय किया जाता…
बिलासपुर, 7 दिसंबर 2024/न बिजली के बिल की झंझट ओर न ही पावर कट की परेशानी। छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना पूरे प्रदेश सहित बिलासपुर जिले के किसानों के लिए भी वरदान साबित हो रही हे। इस योजना से जहां किसान भरपूर पानी अपने खेतों तक पहुंचा रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे ही किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर लिम्हा के किसान तिरथ राम की आमदनी बढ़ गई है उन्हें खेती किसानी में भी आसानी हो रही है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम लिम्हा के किसान तिरथ राम ने बताया कि…
बिलासपुर,7 दिसंबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के पदों पर भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 66 पंडित शिव दुलारे मिश्रा नगर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्त होनी है। इच्छुक आवेदिका 9 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
