कोरबा 02 दिसम्बर 2024। लैलूंगा मुख्य मार्ग के रेन्चुआ घाट के समीप में लोहे का एंगल लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक संख्या सीजी 04जीई 6894 रायगढ़ से लोहे का एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इसी क्रम में रेन्चुआ घाटी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया और ट्रक में लदा सारा एंगल केबिन को फाड़ते हुए चालक के आर-पार हो गया। वाहन का अगला हिस्सा केबिन लोहे का एंगल से पूरी तरह दब गया। जिससे चालक सतेंद्र पांडेय…
Author: chhattisgarhrajya.in
बेंगलुरु 02 दिसम्बर 2024। कर्नाटक के हासन जिले में 26 वर्षीय प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हर्ष बर्धन, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के अधिकारी थे। वह अपनी पहली पोस्टिंग के लिए हासन जा रहे थे। रविवार शाम को हासन जिले के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, टायर फटने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे एक घर और पेड़ से जा टकराई। हादसे में हर्ष बर्धन को…
नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2024। जाने-माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ली। खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं। खबरें थीं कि वह प्रयागराज से लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा के संपर्क में थे। लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। ओझा सर के नाम से प्रसिद्ध अवध एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश के आर्थिक हालात लगातार खराब हो रहे हैं और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर दो साल में सबसे निचले स्तर पर आ गई है इसलिए सबको समान अवसर देकर अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की जरूरत है। श्री गांधी ने यहां पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए कहा, भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4 प्रतिशत पर आ गई है। बात साफ है – भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती जब तक…
सूरत 02 दिसम्बर 2024। गुजरात के सूरत में तीन नाबालिग लड़कियों की मौत का ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. सूरत के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम कचरे की आग से उठे जहरीले धुएं के कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में दुर्गा महंतो (12), अमिता महंतो (14) और अनीता महंतो (8) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब ये बच्चियां एक अन्य लड़की के साथ ठंड से बचने के लिए जलती कचरे के पास आग सेंकने पहुंच गईं.
सिवनी 02 दिसम्बर 2024। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रविवार सुबह जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. एक एंबुलेंस ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी. इसके बाद एंबुलेंस गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
भोपाल 02 दिसम्बर 2024। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुसाइड का एक हैरान करने वाला केस सामने आया है. भोपाल की शूटिंग अकादमी में रहकर शूटिंग सीख रहे एक 17 साल के लड़के ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. गोली लगने के बाद लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता खेल विभाग में ही सीनियर अफसर हैं. पुलिस के मुताबिक शूटर का नाम यथार्थ रघुवंशी है. यथार्थ ने खुद को शॉट गन से छाती पर गोली मारी है. यह पूरा घटनाक्रम रेस्ट रूम में हुआ है. मृतक…
कोटा 02 दिसम्बर 2024। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान एक टनल के बाहर कट एंड कवर सेक्शन में बन रही मीडियन साइड वर्टिकल दीवार अचानक ढह गई. इस घटना के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तत्काल कार्रवाई की और ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इस हादसे की जांच करने और जिम्मेदारी तय करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है. इस समिति में शामिल हैं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के डीजीआरडी (सेवानिवृत्त) एस.के. निर्मल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एडीजी (सेवानिवृत्त) ए.के. श्रीवास्तव और…
बाराबंकी 02 दिसम्बर 2024। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ. अयोध्या राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना धरौली गांव के पास हुई. शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार मजदूर काम से लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई.…
यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द होना, उंगलियों में सूजन और पैरों और हाथों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द होने लगता है। ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें, अलसी का बीज यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है। जानें, अलसी का बीज किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है, इसका सेवन किस समय और कितना करना चाहिए ये भी बताएंगे। अलसी के बीज में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यही पोषक तत्व शरीर में बढ़े हुए यूरिक…
