बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/आज से शुरू हुए धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। बिल्हा विकासखंड के हरदीकला धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गयी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। ऑन लाईन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने माटीपुत्रों का सच्चा सम्मान किया है। हरदीकला धान खरीदी…
Author: chhattisgarhrajya.in
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/जिला पंचायत बिलासपुर के निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 12 नवंबर को अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी की। जिसके अनुसार बिलासपुर जिला पंचायत में अब 17 निर्वाचन क्षेत्र होंगे।
कमिश्नर महादेव कावरे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बिलासपुर, 15 नवम्बर 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में सिम्स बिलासपुर और मेडिकल कॉलेज कोरबा की स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। कोरबा स्वशासी समिति की बैठक वीसी के जरिए ली गई। बैठक में मेडिकल छात्रों और मरीजों की सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वशासी समिति सिम्स के प्रबंधकारिणी सभा की बैठक में नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 26 नवीन स्नातकोत्तर सीटों के प्रारंभ किये जाने तथा पूर्व में संचालित 17 विषयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व स्नातक पाठ्यक्रम की मान्यता नवीनीकरण, सहित 08 विषयों पर…
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर 15 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कोटा ब्लॉक के बेलगहना स्थित शासकीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जनजातीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं कोटा जनपद…
नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित समय सारणी से अवगत कराया। जिसकेे अनुसार वर्तमान विधान सभा निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता, जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे 27 नवम्बर 2024 तक प्रपत्र क-1 में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर नगरीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। साथ ही प्रपत्र क, ख, ग…
रायपुर 15 नवम्बर 2024/ नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का स्टॉल इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां ढोकरा कला, कोसा सिल्क, बस्तर के बांस शिल्प और अन्य पारंपरिक शिल्पों की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही, राज्य ने अपने औद्योगिक उत्पादों, विशेष आर्थिक क्षेत्रों और हर्बल उत्पादों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। इस वर्ष की थीम “विकसित भारत @ 2047” को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ ने अपने स्टॉल को तैयार किया है। राज्य ने हाल के वर्षों में अपने आदिवासी क्षेत्रों के विकास, रोजगार सृजन, और औद्योगिक निवेश में…
गरियाबंद 15 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. तेंदुआ प्रमुख रूप से पैरी कॉलोनी, जेल वार्ड, जिला अस्पताल, पानी ठंकी और आसपास के मोहल्लों में देखा गया है. पिछले कुछ दिनों से यह तेंदुआ लगातार गरियाबंद के कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है. विशेष जानकारी के अनुसार, तेंदुआ महाविद्यालय और खेल मैदान के पास स्थित टिकरे पर भी देखा गया है. इस घटनाक्रम के बाद, लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और पालतू जानवरों…
शरीफे को सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इस फल का नाम कस्टर्ड एप्पल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में एक से बढ़कर एक औषधीय गुणों को अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इस फल को ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। शरीफे में विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन ए, कॉपर, फॉस्फोरस, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए इस फल से मिलने वाले कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। फैट बर्न करने में कारगर अगर आप…
रायपुर 15 नवम्बर 2024/ वन मंत्री केदार कश्यप ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्री कश्यप को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, सांसद संतोष पाण्डेय, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक राजेश मूणत, रोहित साहू, संपत अग्रवाल, रोहित साहू,रिकेश सेन, इंद्र कुमार साहू, धर्मजीत सिंह,…
जलगांव 15 नवम्बर 2024/ महाराष्ट्र के जलगांव में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां प्रसव के बाद महिला और उसके परिजनों को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ और फुर्ती से एंबुलेंस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए. धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई और कुछ ही समय में आग के शोले उठने लगे. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, ये हादसा जलगांव शहर के हाइवे रोड पर बीती रात हुआ, एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो…
