Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर, 14 नवंबर 2024। जिला कार्यायल के विभिन्न पदों की भर्ती हेतु 1 जून 2023 में विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें आवेदन किये गये पत्रों का अवलोकन कर दावा एवं आपत्तियों का निराकरण किया गया है। पदवार अलग-अलग दावे एवं आपत्तियों के निराकरण संबंधी जानकारी जिला कार्यालय के वेबसाईट www.bilaspur.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। आवेदक विभागीय वेबसाईट का अवलोकन कर सकते हैं।

Read More

बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। पीएम जनमन योजना से बैगा बिरोहर आदिवासियों के जीवन में बदलाव की बयार बहने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना से सुदूर वनांचल में रहने वाले इन आदिवासियों का जीवन स्तर सुधरने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब इन बसाहट के गांव भी रोशनी से जगमग होंगे। शहरों की तरह इनके घर और गांव की गलियां भी रोशन होंगी। जिला प्रशासन द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत विकासखण्ड कोटा अंतर्गत सुदुर वनांचल…

Read More

बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम दगौरी के शासकीय हाईस्कूल मैदान में 14 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। जनसमस्या निवारण शिविर की आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

Read More

गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा और इलाज की खबर सामने आई है, जिसके चलते दो लोगों की जान चली गई. दरअसल, अहमदाबाद के एक प्राइवेट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए 19 मरीजों की बिना घर वालों को बताए एंजियोग्राफी कर दी और 7 लोगो में स्टेंट लगा दिए. आरोप है कि जिन 7 मरीजों को स्टेंट लगाया गया उनमें से दो की मौत हो गई और 5 लोगों का आईसीयू में इलाज चल रहा है. हैरान करने वाली बात ये…

Read More

स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में रोज दर्शकों को एक नया ट्विस्ट देखने को मिलता रहता है. कहानी हर हफ्ते एक नया मोड लेती है. इस हफ्ते भी अनुपमा की कहानी ने एक नया और रोचक मोड लिया है. आजतक की टीम सीरियल के सेट पर पहुंची जहां इस बार सभी बच्चों को आपस में भिड़ाने का तय किया गया है. दरअसल, शो में एक टैलेंट कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे शाह परिवार के बच्चे हिस्सा लेंगे. शो में अनुपमा और अनुज की बेटी राही भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती है जिसके लिए वो अनुपमा…

Read More

बिलासपुर 14 नवम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ग्राम निरतु के आंगनबाड़ी केन्द्र 05 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 27 नवंबर तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गये हैं। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है।

Read More

जशपुरनगर 14 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान एक निजी होटल का शुभारंभ किया। जशपुर शहर में स्थापित होटल वृन्दावन इंपीरियल की होटल सेवा के रूप में शुरूआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होटल प्रबंधन से जुड़े उनके मालिक को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साय ने उम्मीद जताई की यह होटल यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अपनी बेहत्तर सेवा प्रदान करेगा। जशपुर जिला सुरम्य वादियों के बीच एक खूबसूरत जिला है। यहां पर्यटन की असीम संभावना है। आने वाले पर्यटकों की संख्या इस बात पर भी निर्भर करेगी कि…

Read More

जगदलपुर 14 नवम्बर 2024। शहर से 40 किमी दूर किलेपाल के पास गुरुवार की तड़के एक एंबुलेंस और ट्रक में हुई भिड़ंत में एंबुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में आठ लोग थे, अन्य छह घायल हैं। तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। किरंदुल परियोजना अस्पताल से रात में एक ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को जगदलपुर रेफर किया गया था। रात करीब ढाई बजे एंबुलेंस से जगदलपुर के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के…

Read More

कोरबा 14 नवम्बर 2024। घर से स्कूल जाने निकली कक्षा 12 वीं की एक छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ने सरेआम हमला कर दिया। एक के बाद एक कई बार वार किए, इससे हाथ व चेहरे में चोटें आई है। जिस दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक सहम उठे हैं। पंप हाउस कालोनी में रहने वाली 17 साल की एक छात्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल जाने निकली थी। वह अभी कालोनी के अंदर पानी टंकी के पास पहुंची थी कि बिना नंबर की बाइक…

Read More

कोंडागांव 14 नवम्बर 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 05 उड़नदस्ता टीम के द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज कृषि…

Read More