रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने पार्टी पर परिवारवाद (नेपोटिज्म) के आरोप लगाते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। राजीव रंजन सिंह का यह कदम चुनावी माहौल में बीजेपी के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद असंतोष का माहौल देखा जा रहा है। राजीव रंजन सिंह ने पार्टी छोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बीजेपी में परिवारवाद हावी हो गया है, जिससे योग्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया…
Author: chhattisgarhrajya.in
वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिसे भरने के लिए प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। नामांकन से पहले प्रियंका ने वायनाड में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ पूरा गांधी परिवार मौजूद था। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य…
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच हुई एलएसी पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते पर कांग्रेस बार-बार सवाल उठा रही है। आज फिर से कांग्रेस ने समझौते पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरने को की कोशिश की। कांग्रेस की तरफ से भारत-चीन के इस समझौते पर बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि मोदी सरकार की इस घोषणा को लेकर कई सवाल बने हुए हैं कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था को लेकर चीन के साथ समझौता हो गया है। विदेश सचिव ने कहा है कि इस समझौते से सैनिकों की वापसी हो…
Union Bank of India Recruitment 2024: बैंक में नौकरी तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) में ढेरों वैकेंसी आ गई हैं। जी हां, हाल ही में बैंक ने 1500 पदों पर लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की भर्ती निकाली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर 24 अक्टूबर से शुरू हो रही है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2024 है। बैंकिंग सेक्टर में जो अभ्यर्थी करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए जॉब पाने का यह बेहतरीन मौका है। लोकल बैंक ऑफिसर की इस भर्ती…
लखनऊ IPL में मुंबई इंडियंस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को रिटेन कर सकती हैं। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया है कि मैनेजमेंट इन चारों को रिटेन करने पर विचार चल रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी तक हमारी रिटेंशन लिस्ट तैयार नहीं की है। हम 29 अक्टूबर को अपनी सूची जारी करेंगे। जहां तक स्ट्राइक रेट की बात है तो उनका स्ट्राइक रेट कप्तान बनाने से पहले भी खराब था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्रेंचाइजी राहुल को रिलीज करने जा रही…
मुंबई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों ने उन पर हमला करने से पहले कम से कम पांच बार शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि शूटरों ने करजत-खोपोली रोड के पास एक जंगल में निशानेबाजी का अभ्यास भी किया था। पुलिस के मुताबिक, शूटरों ने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाने से पहले रायगढ़ जिले में एक झरने के पास पेड़ पर गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी। आरोपियों ने प्रैक्टिस के दौरान पेड़ पर पांच से दस गोलियां चलाईं। ये प्रैक्टिस शूटर्स ने इस साल सितंबर में की थी। 12 अक्टूबर…
ढाका बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने के बाद अब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को हटाने की मांग तेज हो गई है। बांग्लादेशी न्यूज द डेली स्टार के मुताबिक राजधानी ढाका में हजारों लोग राष्ट्रपति भवन के सामने इकट्ठा हुए। वे उनके शेख हसीना के इस्तीफे को लेकर दिए गए बयान से नाराज थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राष्ट्रपति ने अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्होंने 2 दिन के भीतर राष्ट्रपति से पद छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की भीड़ हिंसक होने के बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस…
दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर में वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले वे रोड शो निकाल रही हैं। प्रियंका के साथ राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की…
सक्ती। ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में पलटी गई. स्कूल बस में करीब 18 बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की है. हसौद के निजी स्कूल हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे को स्कूल बस चालक शॉर्ट कर्ट के चक्कर में नदी में बने एनीकट (छोटा पुल) से गाड़ी ले जा रहा था. इस दौरान पिसौद के पास ड्राइवर की लापरवाही से बस नहर में जा गिरी. बस को…
नई दिल्ली . भाजपा ने संगठन चुनाव समीक्षा में कहा है कि सभी राज्यों को दिसंबर के पहले सप्ताह तक राज्यस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, जिसमें सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए दक्षिण भारत से नया नेतृत्व लाने पर भी चर्चा हो रही है. इसके अलावा, पार्टी एक बार फिर से सवर्ण समुदाय को सामने ला सकती है, जो पार्टी को सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए सवर्णों को वापस ला सकती है.महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के बाद, भाजपा में संगठन चुनाव के कार्यक्रम में तेजी लाई जाएगी. दिसंबर के पहले सप्ताह तक बूथ, मंडल, जिला…
