सक्ती। ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में पलटी गई. स्कूल बस में करीब 18 बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की है. हसौद के निजी स्कूल हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे को स्कूल बस चालक शॉर्ट कर्ट के चक्कर में नदी में बने एनीकट (छोटा पुल) से गाड़ी ले जा रहा था. इस दौरान पिसौद के पास ड्राइवर की लापरवाही से बस नहर में जा गिरी. बस को नदी में गिरता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया. एक बच्चे को थोड़ी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों के साथ लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े. सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली.
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
