Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    • रिश्तेदारी से लौट रहे पति-पत्नी के लिए ट्रॉला बना काल, 1 दिन पहले पत्नी अगले दिन पति ने तोड़ दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»प्रियंका गांधी का वायनाड में रोड शो, राहुल भी मौजूद:थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगी; BJP ने वायनाड से नाव्या हरिदास को उतारा
    Blog

    प्रियंका गांधी का वायनाड में रोड शो, राहुल भी मौजूद:थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगी; BJP ने वायनाड से नाव्या हरिदास को उतारा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ देर में वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले वे रोड शो निकाल रही हैं। प्रियंका के साथ राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है।

    लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी।

    चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

    केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव है। पार्टी ने दोनों सीटों पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

    प्रियंका गांधी ने केरल में स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पेपर पर साइन किए।
    प्रियंका गांधी ने केरल में स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पेपर पर साइन किए।
    प्रियंका गांधी और राहुल गांधी गेस्ट हाउस से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया।
    प्रियंका गांधी और राहुल गांधी गेस्ट हाउस से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया।

     वायनाड सीट छोड़ते वक्त 17 जून को राहुल ने कहा था- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

    प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं समय-समय पर वायनाड का दौरा भी करूंगा। मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन निर्णय था।

    वायनाड सीट छोड़ने के बाद राहुल ने वहां के लोगों के लिए पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने के पीछे की अपनी तकलीफ और वहां के लोगों से मिले प्यार के बारे में लिखा था। उन्होंने लिखा था कि मैं पांच साल पहले आपसे मिला था तब मैं आपके लिए एक अजनबी था, फिर भी आपने मुझ पर विश्वास किया।

    जून में वायनाड सीट छोड़ने के ऐलान के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने प्रियंका को गले लगाया।
    जून में वायनाड सीट छोड़ने के ऐलान के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने प्रियंका को गले लगाया।

    राहुल के ऐलान के बाद प्रियंका ने कहा था- मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में बहुत खुशी होगी। मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी। सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है, इसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं रायबरेली में भी अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।

     संविधान के तहत कोई व्यक्ति एक साथ संसद के दोनों सदनों या संसद और राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं हो सकता। न ही एक सदन में एक से ज्यादा सीटों का प्रतिनिधित्व कर सकता है। संविधान के अनुच्छेद 101 (1) में जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 68 (1) के तहत अगर कोई जनप्रतिनिधि 2 सीटों से चुनाव जीतता है, तो उसे रिजल्ट घोषित होने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है। अगर एक सीट नहीं छोड़ता है, तो उसकी दोनों सीटें रिक्त हो जाती हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा

    July 26, 2026

    CJP प्रोटेस्ट के बीच निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- “दोषियों को पहले ही कर लिया है गिरफ्तार, अब जल्द सजा दिलाई जाएगी”

    July 23, 2026

    विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.