Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर, 03 दिसंबर 2024। जीएसटी परिषद की बैठक में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने ने परिषद के समक्ष कई अहम सुझाव रखे। इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे। जीएसटी परिषद के मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब,…

Read More

रायपुर, 03 दिसंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में अब महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। श्री देव ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव की. यह प्रणाली पहले भी थी लेकिन कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने बदनीयती से इसको बदला था और उस बदनीयती का भुगतान सभी जगह जनता कर रही है। रायपुर ने भी इसका बहुत भुगतान किया। यहाँ के महापौर अपने पूरे…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024 /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज सुबह आरंग तहसील के मुख्यालय और खमतराई पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ कलेक्टर ने किसानों से बातचीत की। डॉ सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए धान खरीदने के बाद धान के बोरों को पॉलीथीन से ढ़क कर रखें, ताकि धान बारिश के पानी से भीग कर खराब ना हो। उन्होंने मास्टर मीटर से खरीदे गए धान की नमी चेक की और साथ ही अपने समक्ष खरीदे जा रहे धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलाकर देखा। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज एसडीएम, जनपद और तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मनरेगा शाखा, खनिज शाखा, निर्माण शाखा और प्रधामंत्री आवास शाखा के पंजी का निरीक्षण किया और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में आए हुए प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाए। तहसील और एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान कोर्ट में गए और पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर निराकरण करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के प्रसुति कक्ष में भर्ती महिला से मुलाकात की और मिल रही सुविधाओं और शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर दवा कक्ष में गए और एक्सपायरी दवाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि दवाओं की रख रखाव उचित ढंग से की जाए। कलेक्टर अन्य कक्षों में भी भर्ती मरीजों से मुलाकात की और वहां घरेलू हिंसा से घायल हुई महिला से बातचीत की और कहा कि पुलिस विभाग ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि पीड़ित पक्ष को…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर…

Read More

बिलासपुर, 3 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते विधानसभा सचिवालय से सवाल भी आने लगे हैं। समय-सीमा में सवालों का जवाब बनाना और भेजना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण ने समय-सीमा में सवालों का जवाब भिजवाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर भी नहीं जाएंगे। आकस्मिक हालात में आहूत किये जाने पर कार्यालयीन समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में कार्यालय में उपस्थित होंगे। समय-सीमा में…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के रतनुपर की रूखसाना सहित अन्य महिलाओं ने बैंक में कर्ज माफी एवं किस्त की वसूली पर रोक लगाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। महिलाओं ने बताया कि बैंक से लोन लेकर राशि कम्पनी में जमा किये हैं और ठगी का शिकार हो…

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 5 दिसंबर को सवेरे 11 बजे से जिले से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई प्रार्थना सभाकक्ष में करेंगी।

Read More

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका एवं कार्यकर्ता पदों पर भरती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 59 शहीद मंगल पाण्डे नगर, वार्ड 44 शंकर नगर, वार्ड 22 डॉ. भीमराव अम्बेडकर नगर के आंगनबाड़ी केन्द्रों 83, 60, 10 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर, वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर, वार्ड क्रमाकं 21 गुरूघसीदास नगर, वार्ड क्रमांक 45 शहीद हेमू कालानी नगर, वार्ड क्रमाकं 46 गणेश नगर, वार्ड क्रमांक 60 कपिल नगर, वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवट नगर एवं वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुर सुंदरी नगर…

Read More