मेष- मेष राशि के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज राजनीति में कार्यरत लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप किसी फाइनेंस से संबंधित समस्या को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है। वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको काम को लेकर सिर दर्द थकान…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है। इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली…
रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कोरबा नगर में विभिन्न वार्डों में 38 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 55 बलगी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन की मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान दुर्गा पंडाल के पास यादव समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसी तरह तुलसीनगर वॉर्ड क्रमांक…
कोलेस्ट्रॉल घटाए- ठंड के दिनों में आपको रोजाना मूंगफली जरूर खानी चाहिए। मूंगफली खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। मूंगफली कई बीमारियों के खतरे से बचाती हैं। मूंगफली में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो एचडीएल के लेवल को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। शरीर को गर्म रखे- सर्दियों में बादाम खाने से जितनी गर्मी मिलती है उतनी ही मूंगफली खाने से भी मिलती है। आपको 1-2 मुट्ठी मूंगफली रोजाना जरूर खानी चाहिए। मूंगफली खाने से आप सर्दी के असर को कम कर सकते हैं।…
गुजरात के भरूच में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर सोमवार देर रात हुआ. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज…
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय प्रेमवती तिवारी ने ऑटो बुक किया था. वे अपनी बेटी 32 वर्षीय सीता मिश्रा, भतीजे 22 वर्षीय भोले तिवारी और डेढ़ साल के नाती विनायक मिश्रा के साथ कुडिया जा रही थीं.…
महासमुंद। ग्राम पंचायत लहंगर के आश्रित ग्राम मोहकम, सिरपुर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के संबंध में विभिन्न माध्यमों से लगातार जानकारी प्राप्त हो रही है। जिसे प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत मोहकम के सरपंच को लापरवाही और अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते नोटिस जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सक्षम प्राधिकारी हरिशंकर पैकरा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 48/49 और सहपठित धारा 56 (ग) के तहत सरपंच का यह महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधियों…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जोबरो का रहने वाला हेमसिंह राठिया (37) मंगलवार की दोपहर में झिंकाबहाल गया था। वहां से खाली ट्रैक्टर लेकर धान धुलाई करने के लिए खुरुसलेंगा की तरफ जा रहा था। वह जब समकेरा और रायपारा के पहुंचा, तो मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और मौके ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहने वाले ग्रामीणों की…
बिलासपुर, 20 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में आवास मित्र की भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग आयोजित की गई है। काउंसिलिंग संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ कार्यालय में सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। आवास मित्र का चयन मेरिट के अनुसार क्लस्टर वार किया जाएगा। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा दावा आपत्ति के निराकरण के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची सभी जनपद पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। जिले की सरकारी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर भी सूची उपलब्ध है। काउंसिलिंग की सूचना के लिए अलग से…
बिलासपुर, 20 नवम्बर। डीएमएफ मद से लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया के तहत सीएमएचओ कार्यालय द्वारा फिर से दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवम्बर को शाम 5 बजे तक सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। दावा आपत्ति के लिए एक प्रारूप निर्धारित किया गया है, जो कि कार्यालय की सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
