भारतीय परिस्थितियों को देखते हुए स्पष्ट है कि न तो पूर्ण स्वतंत्रता उपयुक्त होगी और न ही वर्तमान व्यवस्था की सभी कमियों को नजरअंदाज किया जा सकता है। लोकतंत्र की सफलता केवल कानूनों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि राजनीतिक नैतिकता, जन-जागरूकता और संस्थागत निष्पक्षता पर भी आधारित होती है। अंतत: दलबदल का प्रश्न केवल सांसदों-विधायकों का नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास का प्रश्न है… भारतीय लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचना नहीं होता, बल्कि उस जनादेश और विश्वास का सम्मान करना भी होता है जिसके आधार पर मतदाता उन्हें चुनते हैं। किंतु पिछले कुछ…
Author: chhattisgarhrajya.in
इस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन पर इससे कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा, क्योंकि वितरण कंपनी द्वारा भुगतान की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी तथा आवश्यक होने पर पहले लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) की व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इसके तहत निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विन्यास निधि के स्थान पर रक्षित निधि का प्रावधान लागू करने से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जा सकेंगे। इसमें आधारभूत अधोसंरचना, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं…
राज्य स्तर पर 343 और जिला स्तर पर 99 संकेतकों के माध्यम से होगी विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. राज्य एवं जिला संकेतक फ्रेमवर्क 2.0 तथा मेटाडेटा हैंडबुक का भी विमोचन किया गया। साथ ही बस्तर संभाग के समावेशी, अभिसरण आधारित और मापनीय विकास के लिए तैयार की गई अभिनव पहल ‘बस्तर अंजोर’ की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि परिसर का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया जाएगा तथा यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनके नाम पर इस आधुनिक व्यापारिक परिसर का नामकरण राष्ट्र निर्माण में उनके…
जमानत निर्णयों और आरक्षित निर्णयों की घोषणा के लिए सख्त समय-सीमा लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश भारत के जमानत न्यायशास्त्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकते हैं, बशर्ते इन आदेशों को निरंतर निगरानी, प्रणालीगत सुधारों और न्यायिक प्रथाओं में बदलाव का समर्थन प्राप्त हो। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सभी उच्च न्यायालयों को बाध्यकारी निर्देश जारी किए हैं। इसमें निर्देश दिया गया है कि जमानत याचिकाओं का निपटारा सुनवाई के दिन ही, या अधिकतम 24 घंटे के भीतर किया जाए और आरक्षित निर्णयों की घोषणा 3 महीने की सख्त…
रायपुर। ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स 3-डी इनोवेशन कारखाने में एक गंभीर औद्योगिक दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारखाने के फेरो एलॉयज डिवीजन में संचालित फर्नेस में लांसिंग कार्य के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर में अचानक भीषण विस्फोट होने से कार्यरत तीन श्रमिकों श्री अरुण पाण्डेय, श्री लाल सिंह एवं श्री कमल सिंह की मृत्यु हो गई। प्रोडक्शन पर लगाई रोक दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल का विस्तृत परीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य…
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या और यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज…
इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें (पीएम मोदी ) गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने समारोह स्थल पर एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। इसके बाद औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पीएम मोदी की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर संग बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न स्थित गवर्नमेंट हाउस में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। गवर्नमेंट हाउस…
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ एक बार फिर सुर्खियों में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के महज दो दिन बाद फिल्म को हटाए जाने के बाद अब इसे देशभर के कई गुरुद्वारों में सामुदायिक स्क्रीनिंग के जरिए लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इस फैसले ने फिल्म को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। 48 घंटे बाद ही ओटीटी से हटी फिल्म फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है। लंबे समय तक सेंसर और रिलीज से जुड़े विवादों का सामना करने के बाद आखिरकार ये…
बुधवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 0.62 फीसदी या 493 अंक की बढ़त के साथ 76,967 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.60 फीसदी या 149 अंक की बढ़त के साथ 24,037 पर ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक तेजी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर,…
