नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने इस तरह तीसरी बार खिताब जीता। भारत के लिए दीपिका ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। चीन की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। गत चैंपियन के तौर पर उतरी भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दमदार प्रदर्शन किया…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल ने बुधवार को जनहित में दो महत्वपूर्ण फैसले किए। इसमें आवंटतियों को बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान पर आवासीय योजनाओं में 50 प्रतिशत व व्यावसायिक योजनाओं में एक मुश्त भुगतान पर 30 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट्स में रखरखाव और और जलकर की सरचार्ज राशि में पूरे 100 प्रतिशत की छूट एकमुश्त भुगतान किए जाने पर दिया जाएगा। यह छूट 31 मार्च 2025 तक ही दी जाएगी। जनहित में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवासीय फ्लैट्स के निरस्त किए गए फ्लैट्स को पुनः…
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित 1 शिक्षक,1 बाबू एवं 2 भृत्य पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसमें विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ. शाला दौरेंगा पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी कुमारी निकिता लारिया,शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 श्रीमती शैली गुप्ता,शास.हाई स्कूल संजारी नवागांव में पदस्थ भृत्य बलराम दिवान,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडान पदस्थ भृत्य राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल है। उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके…
रायपुर, 21 नवम्बर 2024/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। यह खेल प्रतियोगिता 14 से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में 15 एकल एवं युगल तथा 7 सामूहिक खेल इस तरह कुल 22 खेलों का आयोजन किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिल्ली से नेस्ट्स (NESTS) के ज्वाइंट कमिश्नर बीसी रतोरी, असिस्टेंट कमिश्नर गौरव सिंह, टीआरआई के…
रायपुर, 21 नवम्बर 2024/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस क्षेत्रीय सम्मेलन के 22 नवम्बर को आयोजित समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। भारत…
रायपुर 21 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और…
छत्तीसगढ़ की सशक्त भारत के निर्माण में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री रायपुर 21 नवंबर 2024/ देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” बताते…
रायपुर 21 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्यपालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व भर में सभी मत्स्यपालकों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मत्स्यपालन के क्षेत्र में सतत और न्यायसंगत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मत्स्यपालन के क्षेत्र में समाज के कमजोर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण द्वारा समान और…
बिलासपुर, 21 नवंबर 2024/दिव्यांगजनों के हित में सामाजिक संचेतना कार्यक्रम “संकल्प” का विधिवत उदघाटन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही बिलासपुर शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक आर पी आदित्य , समग्र शिक्षा के एडीपीओ अनिल तिवारी संस्था के प्राचार्य मीता मुखर्जी एवं संकल्प कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ अखिलेश तिवारी सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर उपस्थित रहे । संस्था के प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का संस्था में आगमन एवं इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम के प्रारंभ हेतु संस्था के चयन हेतु…
बिलासपुर, 21 नवम्बर 2024/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य 21 और 22 नवंबर 2024 को होगा। लाल बहादुर शास्त्री अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिटी कोतवाली थाना के सामने सवेरे 10 बजे से शुरू होगा। सत्यापन हेतु बुलाए गये उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कर दिया गया है। संबंधितों को वॉइस मैसेज भी किए गए हैं। एक रिक्त पद के विरुद्ध 5 लोगों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। आने वालों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्व सत्यापित छायाप्रति, आधार…
