Author: chhattisgarhrajya.in

महासमुंद। ग्राम पंचायत लहंगर के आश्रित ग्राम मोहकम, सिरपुर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के संबंध में विभिन्न माध्यमों से लगातार जानकारी प्राप्त हो रही है। जिसे प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत मोहकम के सरपंच को लापरवाही और अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते नोटिस जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सक्षम प्राधिकारी हरिशंकर पैकरा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 48/49 और सहपठित धारा 56 (ग) के तहत सरपंच का यह महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधियों…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जोबरो का रहने वाला हेमसिंह राठिया (37) मंगलवार की दोपहर में झिंकाबहाल गया था। वहां से खाली ट्रैक्टर लेकर धान धुलाई करने के लिए खुरुसलेंगा की तरफ जा रहा था। वह जब समकेरा और रायपारा के पहुंचा, तो मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और मौके ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहने वाले ग्रामीणों की…

Read More

बिलासपुर, 20 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में आवास मित्र की भर्ती के लिए 21-22 नवम्बर को काउंसिलिंग आयोजित की गई है। काउंसिलिंग संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ कार्यालय में सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। आवास मित्र का चयन मेरिट के अनुसार क्लस्टर वार किया जाएगा। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा दावा आपत्ति के निराकरण के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची सभी जनपद पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। जिले की सरकारी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर भी सूची उपलब्ध है। काउंसिलिंग की सूचना के लिए अलग से…

Read More

बिलासपुर, 20 नवम्बर। डीएमएफ मद से लैब टेक्नीशियन की भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया के तहत सीएमएचओ कार्यालय द्वारा फिर से दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवम्बर को शाम 5 बजे तक सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। दावा आपत्ति के लिए एक प्रारूप निर्धारित किया गया है, जो कि कार्यालय की सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Read More

बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान’’ का शुभारंभ वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए किया। यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चलेगा। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राजेश भार्गव, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा जिले के 62 ग्रामों के सरपंच भी शामिल हुए। जिले में आयोजित जिला प्रबंधन समिति के बैठक के पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण…

Read More

बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 1 आवेदक ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. भवानी शंकर सोनी के परिवार से उनके पुत्र श्रीयांश सोनी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र…

Read More

बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजना का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। वर्तमान प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। योजना में पंजीकृत उपभोक्तओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें लाभान्वित करने को कहा है। योजना के प्रचार के लिए वाहन सूर्यघर रथ को भी कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले को इस साल 8000 का लक्ष्य मिला…

Read More

स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने तैयार किया है नया डिजाईन बिलासपुर, 20 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिए 5 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के साथ एयरपोर्ट का आज देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य के लिए 15 दिन में टेंडर जारी करते हुए हर हाल में 6 माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए हैं। एयरपोर्ट का नया डिजाईन स्मार्ट सिटी बिलासपुर द्वारा तैयार किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर, 20 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन,…

Read More

रायपुर 20 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहां संध्या 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित…

Read More