Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर, 21 नवंबर 2024/जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में अस्थायी दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक पदों की वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर छ.ग. के नाम से 3 दिसंबर 2024 को वाक-इन-इंटरव्यू हेतु सीधे आमंत्रित किया जाता है। वाक-इन-इंटरव्यू हेतु पंजीकरण का समय सवेरे 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक सेन्ट्रल लायब्रेरी, नूतन चौक, सरकण्डा, में किया जा सकता है। पदों की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेब साईट www.bilaspur.gov.in पर…

Read More

बिलासपुर, 21 नवंबर 2024/ आयुष्मान भारत योजना लोगों के लिए वरदान बन रही है, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिरहोर जनजाति के युवक जातिराम को योजना के तहत त्वरित स्वास्थ्य सहायता मिली है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। जिले के सीपत पाली निवासी जाति राम 2 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जातिराम के सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें आयुष्मान योजना अंतर्गत अनुबंधित निजी अस्पताल श्रीराम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ। गंभीर स्थित और आर्थिक सहायता के लिए मरीज…

Read More

रायपुर 21 नवंबर 2024/ 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक राजधानी में किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध…

Read More

बिलासपुर, 21 नवम्बर 2024/ धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया गया। दुकान के मालिक सरजू जायसवाल हैं। सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल धान की ट्रेडिंग करते हैं। उनके यहां अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों…

Read More

मेष- मेष राशि के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज राजनीति में कार्यरत लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप किसी फाइनेंस से संबंधित समस्या को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है। वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको काम को लेकर सिर दर्द थकान…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है। इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली…

Read More

रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कोरबा नगर में विभिन्न वार्डों में 38 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 55 बलगी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन की मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान दुर्गा पंडाल के पास यादव समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसी तरह तुलसीनगर वॉर्ड क्रमांक…

Read More

कोलेस्ट्रॉल घटाए- ठंड के दिनों में आपको रोजाना मूंगफली जरूर खानी चाहिए। मूंगफली खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। मूंगफली कई बीमारियों के खतरे से बचाती हैं। मूंगफली में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो एचडीएल के लेवल को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। शरीर को गर्म रखे- सर्दियों में बादाम खाने से जितनी गर्मी मिलती है उतनी ही मूंगफली खाने से भी मिलती है। आपको 1-2 मुट्ठी मूंगफली रोजाना जरूर खानी चाहिए। मूंगफली खाने से आप सर्दी के असर को कम कर सकते हैं।…

Read More

गुजरात के भरूच में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर सोमवार देर रात हुआ. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज…

Read More

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय प्रेमवती तिवारी ने ऑटो बुक किया था. वे अपनी बेटी 32 वर्षीय सीता मिश्रा, भतीजे 22 वर्षीय भोले तिवारी और डेढ़ साल के नाती विनायक मिश्रा के साथ कुडिया जा रही थीं.…

Read More