Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर, 15 नवंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस पर समस्त जनजातीय समुदाय और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जनजातीय समुदाय के पूर्वजों के अदम्य साहस, उनकी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण मे असाधारण योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि ये समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिकता का अनुपम भाव समाहित है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश में विविधता से भरी हुई जनजातीय संस्कृतियाँ हैं, जिनसे हमें जीवन के अनेक महत्वपूर्ण मूल्य सीखने को मिलते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज…

Read More

रायपुर, 15 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से किया। इसी के साथ आज 14 नवम्बर राज्य में किसानों से धान खरीदी की शुरूआत हो गई है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। मुख्यमंत्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र पहुंचने के बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं अन्य यंत्रों का पूजन और वहां उपस्थित किसानों को माला पहना कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसान भाईयों को धान खरीदी महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव, अलका उपाध्याय ने 13 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में पश्चिमी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा और बिहार सहित पश्चिमी राज्यों के पशुपालन एवं डेयरी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, निदेशक और योजना अधिकारी शामिल हुए तथा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में विभाग के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें अपर सचिव वर्षा जोशी और सलाहकार (सांख्यिकी) जगत हजारिका भी शामिल थे। बैठक के…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। भारत सरकार ने नए उद्योगों की स्थापना के लिए पर्यावरण मंजूरी (ईसी) और स्थापना की सहमति (सीटीई) के दोहरे अनुपालन को समाप्त करने की उद्योग जगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर लिया है। अब गैर-प्रदूषणकारी श्वेत श्रेणी के उद्योगों को सीटीई या संचालन की सहमति (सीटीओ) लेने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन उद्योगों ने ईसी ले लिया है, उन्हें सीटीई लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे न केवल अनुपालन भार कम होगा, बल्कि अनुमोदनों के दोहराव को भी रोका जा सकेगा। इस संबंध में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 13 नवंबर, 2024 की देर रात लक्षद्वीप के अगाती से एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को निकाला। 68 वर्षीय मरीज को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और टाइप 2 रेस्पिरेटरी फेलियर की गंभीर बीमारी का पता चला था और उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी। कोच्चि स्थित आईसीजी जिला मुख्यालय ने लक्षद्वीप मुख्यालय और लक्षद्वीप प्रशासन के साथ समन्वय करके एक डोर्नियर विमान भेजा और मरीज को आगे के उपचार के लिए कोच्चि के एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया। तीव्र और सफल चिकित्सा निकासी आईसीजी द्वारा लक्षद्वीप प्रशासन व द्वीपवासियों को…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। 40 करोड़ से ज़्यादा सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग एक विशेष एचयूआईडी के साथ की गई है। इससे बाज़ार में उपभोक्ताओं के लिए ज़्यादा भरोसा और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। भारतीय मानक ब्यूरो ने स्वर्ण आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियाँ संशोधन आदेश 2024 के अंतर्गत 5 नवंबर 2024 से अनिवार्य हॉलमार्किंग का चौथा चरण शुरू किया। इसके अलावा चौथे चरण के दौरान अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत 18 अतिरिक्त जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। चौथे चरण के कार्यान्वयन के बाद अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत आने वाले जिलों की कुल संख्या अब 361 हो गई…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) मंडप का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय में सचिव विक्रम देव दत्त और खान मंत्रालय में सचिव वीएल कांता राव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ऊर्जा सुरक्षा, नवीन खनन और टिकाऊ तौर तरीकों के मामले में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला गया, जिनकी ओर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों आगंतुकों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। सीआईएल मंडप ने रॉयल बंगाल टाइगर…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। ‘आयुष के साथ स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ थीम के साथ आकर्षक आयुष पवेलियन उद्घाटन के दिन आगंतुकों के बीच प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। यह पवेलियन आयुष के मूल स्तंभों- अनुसंधान, नवाचार, और सार्वजनिक सेवा को विभिन्न प्रकार की इंटरैक्टिव, सूचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों के ज़रिए दर्शाते हुए एक जीवंत अनुभव का वादा करता है। पवेलियन में प्रदर्शित सबसे महत्वपूर्ण आयुष पहलों में से एक ‘आयुष वीज़ा’ प्रदर्शनी है। आयुष वीजा, भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य और कल्याण क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए तैयार है। गृह मंत्रालय ने पहले ही आयुष…

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए श्री मोदी ने लिखा: “मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

Read More

नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर शाम 6:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रथम बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 15 और 16 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय महोत्सव जोशपूर्ण बोडो समाज के निर्माण और शांति बनाए रखने के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति का बड़ा आयोजन है। इसका उद्देश्य न केवल बोडोलैंड में बल्कि असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल और पूर्वोत्तर के अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय बोडो लोगों को एकीकृत करना है। महोत्सव का विषय है…

Read More