Author: chhattisgarhrajya.in

गुजरात 16 नवंबर 2024। अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दौरान 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और…

Read More

रायपुर 16 नवंबर 2024। राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस में अपनी कला का प्रदर्शन करने आए जशपुर जिले के मुंडारी नृत्य दल के कलाकारों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी के मुख्य समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करके उनके दल के सदस्य काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से मिले अवसर के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने इन कलाकारों से इनके गांव का हालचाल भी पूछा, जिसके जवाब में दल के सदस्यों ने बताया कि वे लोग…

Read More

कांकेर 16 नवंबर 2024। कांकेर-नारायणपुर जिलों की महाराष्ट्र सीमा से लगते अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ शनिवार की सुबह से जारी है। महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज के साथ कांकेर-नारायणपुर जिले की पुलिस का इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं, फिलहाल रुक-रुक कर दोनो ओर से फायरिंग जारी है। वहीं 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़…

Read More

रायपुर 16 नवंबर 2024। भनपुरी इलाके में स्थित महालक्ष्मी मोल्ड्स प्रा. लि. के पशु आहार गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आगजनी से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल विभाग और टीम पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। पूरी घटना खमतराई थाना क्षेत्र का है। वहीं गोदाम में मौजूद सामान के जलने से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग को…

Read More

रायपुर 16 नवम्बर 2024। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने वाले छत्तीसगढ़ के 14 शासकीय अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इनमें 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञों की टीम द्वारा विगत अक्टूबर व नवंबर माह में इन अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के परीक्षण के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र जारी किया…

Read More

टोक्यो 16 नवंबर 2024। जापानी शाही परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य और सम्राट नारुहितो की परदादी राजकुमारी युरिको का शुक्रवार को टोक्यो के एक अस्पताल में 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमारी युरिको की मृत्यु के बाद शाही परिवार में केवल 16 सदस्य बचे हैं, क्योंकि 1947 के इंपीरियल हाउस कानून के तहत महिला सदस्यों को एक आम व्यक्ति से शादी करने पर राजघराना छोड़ना पड़ता है। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने राजकुमारी युरिको की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इशिबा ने कहा, मैं इस क्षति…

Read More

बिलासपुर 16 नवंबर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत ग्राम गोबरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं 03, ग्राम ईटवा के आंगनबाड़ी केन्द्र ईटवा आवासपारा, ग्राम खुडुभाठा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम मोहतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम जोंधरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम जुनवानी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02, ग्राम लोढ़ाबोर के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं ग्राम लिमतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र छोटे खपरी लिमतरा में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर अंतिम सूची एकीकृत परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के सूचना पटल पर चस्पा कर…

Read More

बिलासपुर 16 नवंबर 2024। केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण जबलपुर न्यायपीठ जबलपुर (म.प्र.) का सर्किट कोर्ट सीटिंग 18 नवंबर 2024 से 22 नवंबर 2024 तक कार्यालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण कम्पोजिट बिल्डिंग के पास बिलासपुर में आयोजित है। जिसमें मल्लिका आर्या, प्रशासनिक सदस्य जबलपुर बेंच भाग लेंगी।

Read More

नई दिल्ली 16 नवम्बर 2024। उपभोक्ता मामले विभाग ने देश भर में जिला और राज्य उपभोक्ता आयोगों में रिक्तियों की वर्तमान स्थिति पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संबंधित विभागों के प्रधान सचिवों, निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। डीओसीए सचिव ने कहा कि यह आवश्यक है कि रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उपभोक्ता विवादों/मामलों को शीघ्र और कुशलता से निपटाया जा सके। उन्होंने देश भर में उपभोक्ता आयोगों में रिक्त पदों…

Read More

रायपुर 15 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी रायपुर के पवित्र खारून नदी के तट महादेव घाट पहुंचकर श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली के दर्शन किए। उन्होंने श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र महादेव घाट में कार्तिक स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विधायक मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More