Author: chhattisgarhrajya.in

बलौदाबाजार,2 दिसंबर 2024/जिले के प्रभारी सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर दीपक सोनी,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,पुलिस नोडल अधिकारी एश्वर्य चंद्राकर सहित अन्य संबधित अधिकारी जुड़े रहे। इस दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर एसपी को दिए है। इसके साथ आम लोगो को नशा के खिलाफ जागरूक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए है। प्रभारी सचिव ने रेल्वे स्टेशन,नशा मुक्त पंचायत, नशा के खिलाफ गुप्त सूचनाओं को मजबूत करने,फैक्ट्री के प्रबंधकों को…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बैठक में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (संशोधन) अध्यादेश, 2024 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024 (प्रत्यक्ष निर्वाचन एवं आरक्षण संबंधित प्रावधान) की विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने के संबंध में अध्यादेश 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।…

Read More

रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की 03 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद जी अपनी प्रतिभा और हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं। उनके के जादुई खेल से भारत ने ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी दिव्यांगजनों को 03 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए समाज में जागरूकता की…

Read More

रायपुर, 03 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 03 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने भारत में संभावनाओं से भरे जीवन…

Read More

रायपुर, 03 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 4.36 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 4285 करोड़ 74 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी…

Read More

रायपुर, 03 दिसंबर 2024। जीएसटी परिषद की बैठक में आज वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा हुई। यह बैठक नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने ने परिषद के समक्ष कई अहम सुझाव रखे। इस दौरान वित्त सचिव मुकेश बंसल भी उपस्थित थे। जीएसटी परिषद के मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब,…

Read More

रायपुर, 03 दिसंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में अब महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। श्री देव ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव की. यह प्रणाली पहले भी थी लेकिन कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने बदनीयती से इसको बदला था और उस बदनीयती का भुगतान सभी जगह जनता कर रही है। रायपुर ने भी इसका बहुत भुगतान किया। यहाँ के महापौर अपने पूरे…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024 /कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज सुबह आरंग तहसील के मुख्यालय और खमतराई पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ कलेक्टर ने किसानों से बातचीत की। डॉ सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए धान खरीदने के बाद धान के बोरों को पॉलीथीन से ढ़क कर रखें, ताकि धान बारिश के पानी से भीग कर खराब ना हो। उन्होंने मास्टर मीटर से खरीदे गए धान की नमी चेक की और साथ ही अपने समक्ष खरीदे जा रहे धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलाकर देखा। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़…

Read More

रायपुर 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज एसडीएम, जनपद और तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मनरेगा शाखा, खनिज शाखा, निर्माण शाखा और प्रधामंत्री आवास शाखा के पंजी का निरीक्षण किया और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में आए हुए प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाए। तहसील और एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान कोर्ट में गए और पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर निराकरण करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन…

Read More