गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/ जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 29 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम पोखरा सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर पोखरा में आयोजित किया जायेगा।
Author: chhattisgarhrajya.in
गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/ परिवार नियोजन में पुरुष भागीदारी को बढ़ावा देने और नसबंदी के पुरुष तरीकों जैसे पुरुष नसबंदी और कंडोम के उपयोग को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के क्रम में, हर साल पुरुष नसबंदी पखवाडा मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के लिये पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन नवंबर माह में किया जा रहा है। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से शुरू हो गया है, यह 4 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जायेगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से…
कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद, 29 नवम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की 44वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले में बैंकिंग गतिविधियों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को हितग्राहीमूलक बैंकिंग ऋण सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश सभी बैंकिंग अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बैठक में जिले के सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय विभागों द्वारा प्रकरण प्रेषित किए जाते हैं…
गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को करियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में करियर काउसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों ने भाग लेकर 12वीं के बाद बेहतर भविष्य के लिए सफलता के मूलमंत्र सीखे। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल, एसपी निखिल राखेचा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद व सैन्य विशेषज्ञ ने बच्चों को बेहतर और सुनहरे भविष्य के लिए उत्कृष्ट सुझाव दिये। साथ ही करियर चयन में होने वाली…
बलौदाबाजार,29 नवंबर 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (त्रिस्त० पंचायत) दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1994 के अध्याय-3 के नियम 13 एवं 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए त्रिस्त०पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए जनपद पंचायत बलौदाबाजार,भाटापारा, सिमगा, पलारी, कसडोल,के निर्वाचन कार्य हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत बलौदाबाजार के लिए रिटर्निंग ऑफिसर राजू पटेल, तहसीलदार बलौदाबाजार,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अक्षय कुमार तिवारी नायब, तहसीलदार बलौदाबाजार श्री पी सी पटेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदाबाजार, जनपद पंचायत भाटापारा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमति प्रेमा मिंज अति० तहसीलदार भाटापारा सहायक…
रायपुर, 29 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, गत बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
रायपुर 29 नवंबर/ कृषक समग्र विकास योजना के तहत अक्ती बीज संवर्धन योजना के अंतर्गत तिलहन फसलों के बीज उत्पादन एवं वितरण पर अनुदान में वृद्धि के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहनी फसलों के लिए बीज उत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की स्वीकृति दी गई है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से विशेष रूप से तिलहन उत्पादक किसानों को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि अक्ती बीज संवर्धन योजना की शुरुआत से अब तक बीज उत्पादन और वितरण अनुदान में कोई…
पद्मश्री विभूतियों की सम्मान राशि प्रतिमाह 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की घोषणा रायपुर, 29 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनेगी। इसके लिए भारत सरकार ने 147 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में दिए गए अपने सम्बोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार द्वारा फिल्म सिटी के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि…
रायपुर, 29 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने वाले छह साहित्यकारों को शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखित 12 पुस्तकों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की। पद्श्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे और डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा को समृद्ध करने में योगदान देने वाले 6 वरिष्ठ साहित्यकारों धमतरी के सुरजीत नवदीप, रायपुर के…
बिलासपुर, 29 नवम्बर 2024/कोटा के सुदूर वनांचलों में बसे गांवों में वो दिन लद गए जब अस्पताल तक न पहुँच पाने की वजह से किसी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया न हो पाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलायी जा रही योजनाओं से ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिल पा रही है। सुदूर एवं पहुंचविहीन गांवों में जहां एंबुलेंस का पहंुच पाना संभव नहीं है वहां के जंगल से लगे गांवों की सड़कों पर बाईक एंबुलेंस सरपट दौड़ रही है। वनांचल के गांवों में रहने वाले बैगा, बिरहोर आदिवासियों के लिए बाईक एंबुलेंस वरदान साबित हो रही है। चार…
