नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को ईडी की रेड पड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 से चल रही है। इसी मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी…
Author: chhattisgarhrajya.in
मेष- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी के चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कोई मित्र आपके लिए निवेश…
रायपुर, 28 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार किसानों से किए गए वादे को निभा रही है। किसानों से प्रति एकड 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। इसको लेकर किसानों में खुशी है। मुनरेठी निवासी कृषक दिलीप चेलक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में उठाए गए कदमों से अब किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सरकार की तरफ से टोकन और बारदाना की उपलब्धता आसानी से हो रही है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद को बिना किसी कठिनाई के धान खरीदी केंद्रो में बेचने का अवसर मिल रहा…
रायपुर 28 नंवबर 2024। आरंग ब्लाॅक के ग्राम बहनाकाड़ी गांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभागों के स्टाॅल में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रकरण दर्ज करने के बाद उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। आज शिविर के माध्यम से 175 में से 127 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों का भी निराकरण जल्द ही किया जाएगा। इस शिविर में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी शामिल हुए। इस शिविर में किसानों को बीज का वितरण किया गया और मछुवारों…
रायपुर 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 12 हजार 303 टन धान की खरीदी की गई। जिले में अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 22 हजार 437 किसानों से 93 हजार 626 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से 215 करोड़ 52 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
रायपुर 28 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। विरगांव वार्ड 35 दुर्गा नगर निवासी संतोष कुमार साहू ने मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में आने जाने में परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार निगम में शिकायत की लेकिन इसके बाद भी सुधार कार्य नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी…
रायपुर 28 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। वार्ड 35 निवासी विजय लक्ष्मी चौहान ने मेडिकल अलाउंस मिलने में देरी होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह राजस्व विभाग में पदस्थ है। उन्होंने राजधानी स्थित एमजीएम अस्पताल में आंख का आपरेशन करवाया था। उनको 33 हजार 6 सौ रूपए का बिल विभाग से मिलना था। लेकिन भुगतान मिलने में देरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी…
बिलासपुर, 28 नवंबर 2024/अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में जनजाति गौरव विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंगुभाई पटेल राज्यपाल, मध्यप्रदेश थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रामलाल रौतेल जी अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण मध्यप्रदेश एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और जनजाति गौरव के प्रांत संयोजक बृजेंद्र शुक्ला ,कुलसचिव शैलेंद्र दुबे उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने की। जनजाति गौरव संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्लवन के साथ एवं राष्ट्रगान एवं कुल गीत के साथ शुरुआत हुई। राष्ट्रीय…
बिलासपुर/28 नवंबर ,2024/बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आज राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ हुआ। जिले में इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत स्कूलों में बाल विवाह रोकने और जागरूकता की शपथ ली गई। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन से अभियान का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में शपथ ली गई और बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाने की शपथ ली गई। स्कूली बच्चों…
बिलासपुर. 28 नवम्बर 2024. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केन्द्र प्रवर्तित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) में तीन महीनों की कार्यवृद्धि की है। इससे मिशन की गतिविधियों को दिसम्बर-2024 तक संचालित किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) को परिपत्र जारी किया है। दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को तीन महीनों (1 अक्टूबर-2024 से 31 दिसम्बर-2024 तक) की कार्यवृद्धि प्रदान किए जाने पर राज्य मिशन प्रबंधन इकाई में कार्यरत राज्य मिशन प्रबंधक तथा सिटी मिशन प्रबंधन इकाईयों में कार्यरत सिटी मिशन…
