Author: chhattisgarhrajya.in

बिलासपुर, 19 नवम्बर 2024/डीएमएफ मद से साढ़े 12 लाख रूपए की लागत से दो नये शव वाहन खरीदे गए हैं। इनमें से एक का उपयोग बिल्हा विकासखण्ड के नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र और दूसरे को तखतपुर को आवंटित किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम क्षेत्र के लिए आवंटित वाहन को हरी झण्डी दिखाई। दिवंगत लोगों के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके निवास तक निःशुल्क पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अ्ग्रवाल और सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी उपस्थित थे।

Read More

बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के श्री मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।…

Read More

बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ग्राम चनाडोंगरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 03 दिसंबर तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किये गये हैं। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है।

Read More

बिलासपुर, 19 नवंबर 2024/जिला पंचायत की बैठक 20 नवंबर को आहूत की गई है। इसके अंतर्गत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सवेरे 11.30 बजे एवं सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों एवं स्वच्छ मिशन योजना अंतर्गत कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी। सामान्य सभा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य, जल संसाधन, शिक्षा, वन, समग्र शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के…

Read More

जांजगीर-चांपा । हसदेव नदी पर स्थित कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट पर इस बार पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की एक नई पहल देखने को मिली, जहां न सिर्फ लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे है बल्कि वोटिंग का भी लुफ्त उठा रहे है। जहां एक ओर पर्यटकों को आनंद का अनुभव हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर गांव के ही युवाओं को इससे रोजगार मिलने लगा है। यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जिले में इस तरह की सुविधा पहली बार देखने को मिल रही है जहां पर तमाम सुविधाओं के साथ वोटिंग कराई जा रही…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ को बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व‘ के रूप में एक नया टायगर रिजर्व मिल गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को धन्यवाद दिया है। यह टायगर रिजर्व देश का 56वां टायगर रिजर्व होगा। गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 2829.387 वर्ग किलोमीटर होगा। इनमें आरक्षित वन 1254.586 वर्ग किलोमीटर, संरक्षित वन 1438.451 वर्ग किलोमीटर तथा राजस्व क्षेत्र 136.35 वर्ग किलोमीटर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री…

Read More

कोरबा। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। राजस्व, पुलिस एवं धान खरीदी से सम्बंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील धान खरीदी केंद्रों एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए…

Read More

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 22 नवंबर 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता सोनाटा फाइनेंस च्टज् स्ज्क् शांति नगर भिलाई 3 दुर्ग द्वारा फील्ड स्टॉफ पद जिसमें योग्यता 12वीं आयु सीमा 18-28 वेतनमान 13427 रूपये इंसेटिव स्थान रायपुर, भिलाई राजनांदगांव, खैरागढ़ हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य…

Read More

रायपुर 19 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 4 बैठकें होंगी। बीच धान खरीदी के सीजन में होने जा रहे विधानसभा सत्र के भी हंगामेदार होने की संभावना है। क्योंकि विपक्ष अभी धान खरीदी को लेकर हीला हवाली करने का आरोप सरकार पर लगा रही है। वहीं रबी पसल के लिए धान बोने से मना करने का मसला भी गरमा सकता है।

Read More

मेष- आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको किसी काम को लेकर सोच विचारकर चलने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपको जीवनसाथी की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। भाई और बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वृषभ- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के…

Read More