इंडियाहैंडमेड एक समर्पित डिजिटल मार्केटप्लेस है जो भारत की हथकरघा और हस्तशिल्प परंपराओं को ऑनलाइन अर्थव्यवस्था में लाता है। यह मंच कारीगरों और बुनकरों को सीधे खरीदारों से जोड़ता है, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण का समर्थन करते हुए बाजार तक पहुंच का विस्तार करता है। यह जीआई-टैग और ओडीओपी वस्तुओं सहित विविध हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करता है, जिससे क्षेत्रीय शिल्प उत्पादों की विभिन्न स्थानों पर मौजूदगी बढ़ती है। हस्तनिर्मित आजीविका के लिए एक डिजिटल इंडिया ब्रिजभारत दुनिया की सबसे समृद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प परंपराओं में से एक है। यह क्षेत्र न केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता…
Author: chhattisgarhrajya.in
20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे आवेदन, निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य -मिर्ज़ा एजाज़ बेग रायपुर- हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने मुखर्जी बड़ा, बैरन बाजार स्थित अपने कार्यालय में निःशुल्क ई-हज सुविधा केंद्र प्रारंभ किया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज बताया कि इस केंद्र के माध्यम से हज 2027 के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क भरे जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन श्री बेग ने बताया कि अनेक आवेदकों…
स्व-सहायता समूहों की मेहनत और स्थानीय कृषि परंपरा को बताया आत्मनिर्भरता का सशक्त मॉडल रायपुर- गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले की पारंपरिक कृषि विरासत और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत का प्रतीक विष्णुभोग चावल अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की विशिष्ट पहचान के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहा है। जिले के प्रवास पर पहुंचे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब का स्वागत कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के प्रसिद्ध विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर किया। यह सम्मान केवल एक स्थानीय उत्पाद का नहीं, बल्कि जिले की समृद्ध कृषि परंपरा, महिला सशक्तिकरण…
103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का होगा निर्माण रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह परियोजनाएं प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी तथा मरीजों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों सभी…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के दिखाए पथ पर अग्रसर होते हुए हम विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। इस…
रायपुर- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राजधानी के शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर श्री कश्यप ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री…
रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने आधुनिक हॉटलाइन स्ट्रिंगिंग (बिना बिजली बंद किए ट्रांसमिशन लाइन का तार खींचने की तकनीक) का उपयोग करते हुए 400 केवी डीसीडीएस ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह कार्य 765/400 केवी बिलासपुर पूल (पावरग्रिड, सीपत) सब-स्टेशन से 400/220 केवी धरदेही (जिला मुंगेली) सब-स्टेशन के बीच निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन पर किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के चेयरमेन श्री सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर बिना बिजली आपूर्ति प्रभावित किए परियोजनाओं का…
Side Effects Of Eating Late At Night: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और देर तक काम करने की वजह से कई लोग रात में काफी देर से खाना खाते हैं. कुछ लोगों के लिए यह रोजमर्रा की आदत बन चुकी है, लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं हो सकता. देर रात खाना खाने का असर आपकी सेहत, लाइफस्टाइल और पहले से मौजूद बीमारियों पर निर्भर करता है. देर रात खाना खाने का क्या होता है असर? Univerity of Rochester Medical Center के मुताबिक, अगर…
भोपाल। प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन से उछलकर दूर गिरे तीन लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तीन लोग वाहन से करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरे, जबकि चालक सहित कई लोग बोलेरो में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। एक मॉड्यूल आतंक तो दूसरा हथियार तस्करी से जुड़ा स्पेशल सेल ने कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इनमें एक मॉड्यूल आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था, जबकि दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों…
