Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. चंपत राय इस बैठक में शामिल नहीं हुए. गोपाल राव को ट्रस्ट की बैठक में जाने से रोका गया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. जहां बैठक हो रही थी गोपाल राव वहां जाने का प्रयास कर रहे थे. ट्रस्ट के सदस्यों ने उनसे कहा कि आप बाहर जाइये. ट्रस्ट सदस्यों के कहे जाने के बाद गोपाल राव बाहर आये. चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों के बीच चर्चा…
Author: chhattisgarhrajya.in
Alpha Worldwide Box office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों ही एक्ट्रेस पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं. इसके साथ ही वो पहली बार स्क्रीन पर इंटेंस एक्शन सीन्स करते हुए भी दिखीं. फिल्म की शुरुआत तो काफी धीमी रही थी लेकिन वीकेंड तक आते-आते से इसे रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिल गया. ऐसे में अब इसने वर्ल्डवाइड शानदार प्रदर्शन तो किया साथ ही 4 बड़े रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं. ‘अल्फा’ का तीसरे दिन का कलेक्शन…
Mallakhamb Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में एक युवती रस्सी पर मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. उसके कठिन स्टंट, बेहतरीन संतुलन और आत्मविश्वास ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ऊंचाई पर बंधी रस्सी पर बेहद मुश्किल मल्लखंभ के करतब दिखाती है. एक के बाद एक…
नई दिल्ली। Boat ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर Stone 900 लांच किया है। यह एक पार्टी स्पीकर है। यह 80W आउटपुट के साथ आता है और इसमें RGB लाइटिंग भी मिलती है। इसमें डुअल ड्राइवर लगे हुए हैं। कंपनी का दावा है कि यह 15 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। कीमत की बात करें तो Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर की भारत में कीमत 5,999 रुपए है। आप इस स्पीकर को अधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कलर वेरिएंट्स की बात करें…
एजेंसियां— दुबई ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, इंग्लैंड की ओपनर डैनी व्याट-हॉज, भारत की स्मृति मंधाना और साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजनने कप को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 वल्र्ड कप 2026 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन चारों खिलाडिय़ों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। एलिसा पेरी और डैनी व्याट अपने शानदार खेल के बूते ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाने में सफल रही हैं। वहीं, मंधाना के दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कैप ने बढिय़ा प्रदर्शन…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के परिणामों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी देश की आर्थिक क्षमता पर विश्वास को मजबूत किया है। मार्च 2026 को समाप्त आखिरी तिमाही में लगभग 7.8 फीसद की विकास दर दर्ज होना केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उस आर्थिक लचीलेपन का प्रमाण है, जिसने अप्रत्याशित अमेरिकी शुल्क की अधिकतम दरों और फिर अमेरिका-इजराइल तथा ईरान युद्ध के बावजूद स्थिति को संभाले रखा। इन दोनों परिस्थितियों ने ऊर्जा संकट और वित्तीय निवेश संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया और यह स्थिति वर्तमान समय तक बनी हुई है। इन वैश्विक झटकों के बाद भी अगर भारतीय अर्थव्यवस्था ने…
मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान रिंकू देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है. विदेश में नौकरी करता था आरोपी मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का पति विदेश में नौकरी करता था. रिंकू देवी पिछले करीब…
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) ने विश्व की सबसे बड़ी डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचनाओं में से एक का निर्माण किया है। इसके अंतर्गत 104 करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्य रिकॉर्ड 93 करोड़ से अधिक आभा खातों से जोड़े गए हैं। एबीडीएम ने कागजी कार्रवाई को खत्म कर और इंतजार के समय में कमी लाकर रोगियों को बीमाकर्ताओं, अस्पतालों और डॉक्टरों से एक एकीकृत नेटवर्क से जोड़ दिया है। डिजिटल स्वास्थ्य अवसंरचना का निर्माणभारत सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा की ओर लगातार बढ़ रहा है, जहाँ हर कोई बिना किसी आर्थिक कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकता है। भारत जैसे विशाल…
ईरान के सुप्रीम लीडर रहे एवं शिया मुस्लिम समुदाय की आस्था के प्रतीक अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे का दौर है, लिहाजा समूचा देश मातम में है। शोकाकुल लोग रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और संसद अध्यक्ष कालीबाफ सरीखे शीर्ष नेताओं और सैन्य कमांडरों को फफक-फफक कर रोते देखा गया है। यह सिलसिला 9 जुलाई तक चलेगा, जिस दिन खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद में ‘सुपुर्द-ए-खाक’ किया जाएगा। ईरान गमजदा है, लेकिन अपनी समूची ताकत के नमूने भी पेश कर रहा है। उसने ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसे मात्र 8 मिनट…
लेखकः गजेंद्र सिंह शेखावत इतिहास अक्सर महान नेताओं को उनके राजनीतिक संघर्षों के जरिए याद करता है। लेकिन राजनेताओं के चिरस्मरणीय योगदान राजनीति के दायरे तक ही सीमित नहीं होते। उनकी वास्तविक विरासत उनके द्वारा सृजित संस्थाओं, परिपोषित विचारों और आने वाली पीढि़यों के लिए छोड़े गए आदर्शों में होती है। राष्ट्र भारत केसरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जन्म दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन के एक ऐसे पहलू को स्मरण करना प्रासंगिक होगा जिसकी ओर व्यापक रूप से गौर करने की जरूरत है। यह पहलू है, राष्ट्र निर्माण की बुनियाद के रूप में…
