रायपुर, 12 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 नवम्बर को सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर…
Author: chhattisgarhrajya.in
मेष- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारो ओर फैलेगी। आपको व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उन्हें कोई बात बुरी लगे। वृषभ- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार रहेंगे, जिन्हें…
देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 12 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन को बेहद खास माना जाता है क्योंकि, इस दिन भगवान विष्णु 4 माह की योगनिद्रा के बाद जागृत होते हैं। भगवान विष्णु के जागने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। साल 2024 में देवउठनी या देवउत्थान एकादशी के दिन कुछ शुभ योगों का भी निर्माण हुआ है। देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर-दिसंबर माह में कई तिथियां ऐसी होंगी जिनमें शुभ मांगलिक कार्य करना उत्तम माना जाएगा। आज हम आपको इन्हीं तिथियों के बारे में जानकारी देंगे…
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी ) और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के सहयोग से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय 20 से 28 नवंबर, 2024 तक गोवा में 55वें भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की मेजबानी करेगा। यह कहानीकारों और सिनेमा प्रेमियों के लिए खुश होने का एक अवसर है। 55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) एक जीवंत कार्यक्रम और विविध कार्यक्रमों के साथ शुरू होने जा रहा है, जिससे वैश्विक सिनेमा के एक अविस्मरणीय उत्सव का वादा किया गया है। 55वें आईएफएफआई का पूर्वावलोकन संवाददाता सम्मेलन आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री…
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 12 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सचिवों के साथ उच्च और तकनीकी शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार भी उपस्थित रहेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री के. संजय मूर्ति, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सचिव, शिक्षाविद्, संस्थानों के प्रमुख और मंत्रालय के अधिकारी भी वहां मौजूद होंगे। इस कार्यशाला का मकसद एनईपी 2020 को लागू करने के लिए विभिन्न दृष्टिकोणों तथा पद्धतियों का प्रसार करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा…
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। अंतरिक्ष आधारित परिसंपत्तियों एवं सेवाओं पर बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय की रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा 11 से 13 नवंबर, 2024 तक पहला तीन दिवसीय आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास-2024’ आयोजित किया जा रहा है। अंतरिक्ष अभ्यास अपनी तरह का पहला विशेष कार्यक्रम है और इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने और सैन्य अभियानों में भारत की अंतरिक्ष क्षमता को एकीकृत करने में सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि अंतरिक्ष को…
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। दादा भगवान के नाम से प्रसिद्ध पूज्य अंबालाल मूलजीभाई पटेल के जीवन और शिक्षाओं की स्मृति में, असाधारण आध्यात्मिक शिक्षक के सम्मान में, डाक विभाग द्वारा एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया। उनके जीवन और शिक्षाओं ने विश्व भर में असंख्य लोगों को प्रभावित किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने नवलखी ग्राउंड, वडोदरा, गुजरात में यह डाक टिकट 10 नवंबर को पूज्य दादा भगवान की 117वीं जन्म जयंती के अवसर पर, पूज्यश्री दीपकभाई देसाई और श्री दिनेश कुमार शर्मा, पोस्ट मास्टर जनरल की गरिमामयी उपस्थिति में जारी किया गया। श्रीमती नेनु गुप्ता…
650 से ज्यादा छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के 57वें दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को नए व्यापार समझौतों के बारे में जानकार बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इसका उपयोग नए व्यापार का अवसर उत्पन्न करने और नए बाजारों तक पहुंच प्राप्त के लिए होना चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन, श्री गोयल ने कहा कि यह ज्ञान 2 ट्रिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य की…
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक के रूप में उन्हें याद करते हुए, श्री मोदी ने एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों। एक्स पर अपने एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा: “आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी…
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा को उनकी जन्म-शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि श्री पटवा ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: “भाजपा को सींचने और संवारने में अहम भूमिका निभाने वाले सुंदरलाल पटवा जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरा नमन। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप…
