नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200वें वर्षगांठ समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री स्वामीनारायण की कृपा से ही मंदिर का 200वां वर्षगांठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। विश्व भर से आए सभी शिष्यों का स्वागत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि स्वामीनारायण मंदिर की परंपरा में सेवा सर्वोपरि है और आज सभी शिष्य उसी सेवा में लीन थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में मीडिया में इस समारोह को…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा: “न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर, 2024 को पंजाब के लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे।उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान, लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जगदीप धनखड़ लुधियाना के सत पॉल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वे छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन (मध्य-प्रदेश) के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 12 से 14 नवंबर, 2024 तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 12 नवंबर को दमन में एवियरी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा निफ्ट परिसर का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 13 नवंबर को सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों व शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद, वह झंडा चौक स्कूल का उद्घाटन करेंगी और सिलवासा में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी। इसी दिन शाम को वह आईएनएस खुखरी स्मारक भी जाएंगी।
महासमुंद 11 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। अभ्यर्थियों द्वारा सूची एवं दस्तावेज सत्यापन प्रारूप का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है। जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने बताया कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रारूप और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना है। दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 22 और 23 नवंबर 2024 को प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित की जाएगी।…
महासमुंद 11 नवम्बर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जिला महासमुंद के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।
रायपुर,11 नवम्बर 2024। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आगामी 13 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए वोटर मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदान कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा…
रायपुर,11 नवम्बर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, मॉं भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत-शत् नमन। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि एमबी ओझा जी 1971 के युद्ध के साथ-साथ अनेक मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में…
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों/विभागों, सीपीएसई और संस्थानों में इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीईएसएल का ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम सरकारी क्षेत्र में ईवी की बढ़ती मांग को पूरा करता है। इसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य अगले दो वर्षों में सरकारी कार्यलयों में 5,000 ई-कारों का उपयोग करना है।…
