गुवाहाटी : भारत में चाय सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं है; यह एक भावना और खान-पान की संस्कृति है जो दिन की शुरुआत का प्रतीक है और पीढ़ियों से शाम के समय का भी हिस्सा रही है। हालांकि हमने भारत में कई तरह की चाय देखी हैं, लेकिन एक ट्रेंड जिसमें बड़ा बदलाव आया है, वह है माचा (Matcha) चाय। यह जापानी चाय संस्कृति से जुड़ी एक गहरे हरे रंग की पाउडर वाली चाय है। और अब तक, हम इस चाय को इम्पोर्ट करते रहे हैं, लेकिन अब भारत का एक राज्य इसका कमर्शियल प्रोडक्शन करने जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री डॉ.…
Author: chhattisgarhrajya.in
कोलकाता: विधायक और सांसदों की बगावत से जूझ रही ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया। विधायक दल के दो टुकड़े होने के बाद 3 जून को ममता बनर्जी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह ममता बनर्जी की करीबी नेताओं में शुमार थीं। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब बागी गुट ने पार्टी ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। चंद्रिमा ममता बनर्जी की सरकार में स्वास्थ्य और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुकी हैं।चंद्रिमा भट्टाचार्य…
मीडिया प्रतिनिधियों को मिला हरिद्वार कुंभ का आमंत्रण रायपुर – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से एक अत्यंत गरिमामय और सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम और अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उत्तराखंड के बहुआयामी विकास, सांस्कृतिक धरोहर तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी दी। ’विकास भी, विरासत भी’: क्षेत्रीय प्राधिकरणों से संवर रहा है उत्तराखंड मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…
मुंबई: मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शहर में कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं और चालक उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने को मजबूर हैं। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शहर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने…
अहमदाबाद: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अहमदाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद के ऐतिहासिक कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना और मेट्रो प्रोजेक्ट का जायजा लिया। उन्होंने ऐतिहासिक कालूपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान मजदूरों से बातचीत की। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। परियोजना में काम करने वाले मजदूर वर्ग ने रेल मंत्री के साथ सेल्फी और फोटो भी ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दौरा भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना को तेज गति देने…
पिंक सिटी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी और उनकी तलाकशुदा बेटी के शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिले हैं. दोनों की मौत करीब 5-6 दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है. मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर 95 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और 45 वर्षीय रुचि गुप्ता के शव सड़ी-गली अवस्था में पड़े मिले. दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिखे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Jharkhand News: झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक 25-वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को एक चलती रेलगाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मधुपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राज शेखर ने बताया कि फराह नशीन नामक महिला अपने भाई आफताब आलम के साथ हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बे में सवार होकर हावड़ा से बिहार के जमुई स्थित अपने मायके जा रही थी। रेलवे अधिकारी ने बताया, ”नशीन को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो दूसरे यात्रियों ने उनकी निजता और सुरक्षा का ध्यान…
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब व्यवसायी प्रतिदिन की तरह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। मृतक की पहचान पैगंबरपुर निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह रोज सुबह मंदिर में पूजा करने जाते थे और शनिवार को भी निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वे मौके पर गिर पड़े। घटना को अंजाम…
जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार तड़के श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 4,812 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 966 महिलाएं, 244 साधु और 157 साध्वियां भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को 126 वाहनों के दो काफिलों में सुबह 3 बजे से 3:30 बजे के बीच रवाना किया गया। इनमें से 2,771 श्रद्धालु पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जिनमें 542 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। वहीं शेष 2,041 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे, जिनमें 424 महिलाएं और 5…
उज्जैन – धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की भव्य आभा से जगमगा उठा है। एक गुप्त दानदाता द्वारा करीब 35 किलो चांदी दान किए जाने के बाद गर्भगृह की दीवारों पर आकर्षक चांदी की नक्काशी और वर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस भव्य बदलाव से मंदिर की धार्मिक गरिमा के साथ-साथ उसकी स्थापत्य सुंदरता भी और अधिक निखरकर सामने आई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, उज्जैन के एक श्रद्धालु ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करने की इच्छा जताते हुए लगभग 85 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चांदी दान की।…
