विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाकर 27 बेरोजगार युवाओं से करीब 19 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस की EOW ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी ओवरसीज कंसल्टेंसी खोल रखी थी और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पासपोर्ट और लाखों रुपये ऐंठ लिए. पुलिस के मुताबिक वर्ष 2022-23 के दौरान जनकपुरी स्थित स्काई ब्लू ओवरसीज कंसल्टेंसी के नाम से चल रहे कार्यालय में बेरोजगार युवाओं को बुलाया जाता था. उन्हें विदेश भेजने और अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया जाता…
Author: chhattisgarhrajya.in
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है. अपने ऐलान के साथ ही ये फिल्म सुर्खियों में रही है. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज फिर आगे बढ़ा दी गई थी. वहीं इसी बीच ऐसी खबरें भी आईं कि फिल्म सेंसर बोर्ड में किसी तरह की दिक्कतों का सामना कर रही है. हालांकि अब एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ने इस तरह की खबरों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है. प्रोडक्शन हाउस ने अफवाहें पर लगाया…
Meta AI Pocket App: मेटा अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट्स पेश करती रहती है. लेकिन अब मेटा ने अपना एक नया एआई ऐप पेश किया है जिसकी मदद से लोग बिना टेक्स्ट लिखे ही कई सारे मजेदार गेम्स को तैयार कर सकते हैं. जी हां, दरअसल, मेटा ने अपना नया AI ऐप Pocket लॉन्च किया है जिसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये ऐप बिना कोडिंग सीखे ही कई छोटे-मोटे गेम्स को आपके लिए तैयार कर सकता है. क्या है Pocket ऐप मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये एक नया एआई ऐप है जिसमें यूजर्स को नए…
पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश में धुलने के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें शनिवार को यहां ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला मैच भारत की पारी पूरी होने के बाद रद्द हो गया था, इसलिए मैनचेस्टर का मुकाबला और भी अहम हो गया है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर शुरुआती बढ़त हासिल करना चाहेंगी। भारत पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी के प्रदर्शन से काफी सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेगा। आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने केवल 24 गेंदों में धुआंधार 59…
यूटिलिटी शिफ्टिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश, शासकीय भवनों के उपकरणों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने कहा रायपुर – लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा किए जा रहे विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में विद्युत एवं यांत्रिकी परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सुव्यवस्थित, तेज और प्रभावी बनाने के साथ ही कार्यों में आधुनिक…
अल्प वर्षा की हर चुनौती से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, जल संरक्षण, वैज्ञानिक खेती और ग्रामीण रोजगार पर विशेष जोर वीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से जल सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती छत्तीसगढ़ को 46 हजार टन से अधिक डीएपी (DAP) की आपूर्ति प्राप्त रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान संभावित अल्प वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग तथा विकसित भारत-बीवी-जी राम जी योजना की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।…
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण किसानों को नहीं होगी डीएपी की कमी, छत्तीसगढ़ को माह जुलाई में 46,500 टन डीएपी सप्लाई की आपूर्ति प्राप्त पिछले साल की तुलना में भंडारण 1.08 लाख मीट्रिक टन अधिक लगभग 7.28 लाख मीट्रिक टन का किसानों को हो चुका है वितरण, गत वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि प्रदेश में 5.88 लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का शेष भण्डार उपलब्ध वर्तमान में उपलब्ध शेष भण्डार आगामी मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त, यह सरकार की दूरदर्शी योजना एवं मजबूत आपूर्ति प्रबंधन…
राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका को दी विकास कार्यों की सौगात, 27 लाख रुपए से अधिक की नई घोषणाएंरायपुर- राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत झोंका में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने यहाँ विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए 27 लाख रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं की घोषणा…
‘युवा’ पुस्तक का हुआ विमोचन महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे सैकड़ों होनहारों के सपने, बेसिक फाउंडेशन मजबूत करने पर जोर रायपुर- धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी कदम उठाते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (BCS कॉलेज) में “पहल” कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस विशेष योजना के तहत जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क (Free) कोचिंग दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सही…
आईआईएम रायपुर में होगा आयोजन: विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न, सुशासन और भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन नीति, नवाचार, नेतृत्व और परिणामोन्मुखी शासन पर विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, नवाचार आधारित तथा परिणामोन्मुख बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न को नई गति देना है।…
