पाँच दिवसीय फेम टूर में मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय वैभव रायपुर- डिजिटल माध्यमों के जरिए छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड द्वारा 26 से 30 जून 2026 तक पाँच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (फेम) टूर” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि उनके…
Author: chhattisgarhrajya.in
घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, समय और धन की हुई बचत; डिजिटल सेवाओं से रोजगार की राह हुई आसान, ग्रामीणों में बढ़ा शासन पर विश्वास रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवा वितरण को नई दिशा मिल रही है। शासन की जनहितैषी सोच और तकनीक आधारित प्रशासनिक सुधारों का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा सेवा सेतु पोर्टल आज प्रदेश के लाखों नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बन चुका है। इस पोर्टल के जरिए शासकीय सेवाएं अब घर बैठे सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे आमजन का…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला देखते ही देखते एक राजनीतिक विवाद में बदल गया है। मामला सामने आने के बाद से ही विपक्ष लगातार इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है और चंदा चोरी में सरकार की भूमिका का दावा कर रहा है। वहीं सरकार इन आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताती आई है। इसी कड़ी में अब पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा की इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। बाजवा ने विपक्ष के आरोपों से इनकार करते हुए यह साफ कहा कि राम मंदिर से जुड़े धार्मिक मामलों का संचालन मंदिर…
सीबीएसई (CBSE) ने तीन भाषा नीति को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। CBSE बोर्ड ने साफ किया है कि 2026-27 सत्र में कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्रों पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी। उन्हें पहले की तरह दो भाषाओं की पढ़ाई करनी होगी और तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। वहीं, कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को भी 10वीं में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा से छूट दी गई है। CBSE ने कहा है कि नई नीति का उद्देश्य छात्रों पर अतिरिक्त परीक्षा का दबाव बढ़ाना नहीं, बल्कि भाषा सीखने को आसान…
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने OBC आरक्षण से जुड़े पिछड़ा वर्ग संशोधन विधेयक 2026 को बहुमत से पास कर दिया है। इसी के साथ पारित विधेयक के कारण 113 अतिरिक्त जातियों को OBC सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि 1993 OBC आरक्षण के मूल कानून के तहत शामिल 66 जातियां पहले की तरह आरक्षण का लाभ लेती रहेंगी। इस फैसले को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए। सरकार ने बताया क्यों हटाई गईं 113 जातियां पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री गौरीशंकर घोष ने विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश किया। सदन…
आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया। दीप्ति ने नौवें ओवर में अपना दूसरे ओवर फेंकते हुए पहली ही गेंद पर बीएल मूनी को आउट कर 356वां अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया। इसके साथ ही शहर की बेटी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के सर्वाधिक 355 विकेटों का रिकार्ड को तोड़ दिया। वे वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फार्मेट में में दुनिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। रिकार्ड के समय के कोच व…
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते आपके लिए कई शानदार मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं. जून के इस आखिरी और जुलाई के पहले हफ्ते में Samsung, OnePlus और OPPO अपने नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहे हैं. इनमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा, AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी कई खास खूबियां देखने को मिलेंगी. इनमें बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट के फोन शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल इस सप्ताह लॉन्च होने वाले हैं. Samsung Galaxy M47 इस हफ्ते सबसे पहले Samsung का Galaxy M47 लॉन्च होने…
मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस झमाझम बारिश के बीच, सोशल मीडिया से लेकर हर घर की रसोई में एक ही डिमांड है—“कुछ गरमा-गरम और चटपटा हो जाए!” आज की हमारी ‘Monsoon Special’ फूड न्यूज़ आपके लिए लेकर आई है रांची का मशहूर “क्रिस्पी प्याज-अजवाइन मसाला पराठा”। यह पराठा आजकल इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है क्योंकि यह बिना किसी एक्स्ट्रा सब्जी के, सिर्फ रसोई में रखे बेसिक मसालों से 10 मिनट में तैयार हो जाता है। चाय की चुस्कियों के साथ बारिश का मजा दोगुना करने के…
मानसून का मौसम जहां तपती गर्मी से राहत देता है, वहीं यह कई संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिसके कारण मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी फैल सकती है. अक्सर लोग मलेरिया के शुरुआती संकेतों को सामान्य वायरल संक्रमण या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, समय रहते लक्षणों की पहचान और सही इलाज शुरू कर दिया जाए तो मलेरिया से होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं इस बीमारी के…
प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहू नवशक्ति विनयगर मंदिर का दौरा किया. यह द्वीपीय देश का एकमात्र तमिल हिंदू मंदिर है और वहां भारतीय समुदाय की लंबे समय से मौजूदगी का प्रतीक माना जाता है. भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर अपनी आकर्षक द्रविड़ शैली की वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. सेशेल्स का यह मंदिर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय के लिए एक खास पहचान रखता है. प्रधानमंत्री के दौरे ने भारत और सेशेल्स के बीच गहरे सांस्कृतिक तथा लोगों के आपसी संबंधों को भी उजागर किया. डीडी न्यूज ने एक्स…
