Author: chhattisgarhrajya.in

अगर हुनर और मेहनत साथ हो तो सफलता दूर नहीं रहती. इसका ताजा उदाहरण दुबई में रहने वाली 32 वर्षीय वियतनामी महिला फुलाह (Nguyen Phuong Anh) हैं. जिन्होंने नेल आर्ट के अपने शौक को ऐसा कारोबार बना दिया कि आज हर महीने करीब 10 लाख रुपये तक की कमाई कर चुकी हैं. अब उनका सपना कई शहरों में अपना बिजनेस फैलाने का है. छोटी नौकरी से शुरू हुआ सफर ‘द नेशनल’ के अनुसार, फुलाह करीब छह साल पहले दुबई आई थीं. शुरुआत में उन्होंने एक छोटे से सैलून में नेल टेक्नीशियन के रूप में काम किया, जहां उन्हें हर महीने…

Read More

पलामू के सिक्का गांव में 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है. अंधविश्वास और ओझा के दिए भभूत को खाने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग मौत की असली वजह तलाश रहा है. पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में अज्ञात बीमारी से कोहराम मचा हुआ है. रविवार की मध्य रात्रि के बाद मृतक कुलदीप महतो के रांची स्थित रिम्स में इलाजरत बेटे नकुल महतो उम्र करीब 20 वर्ष की भी मौत हो गई. परिवार में पांचवीं मौत है. मालूम हो कि शनिवार की देर रात रांची रिम्स…

Read More

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।

Read More

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले को भीमराव कांबले को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. रिकॉर्ड 59 दिनों में इस दिल दहला देने वाली घटना के दोषी को सजा सुनाई गई. 1 मई को पुणे के नसरापुर गांव में भीमराव कांबले ने 4 साल की बच्ची को कुछ खाने का सामान देकर बाड़े में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी. इस मामले में आज पुणे की अदालत ने POCSO की तीन धाराओं के तहत आरोपी को फांसी की सजा सुनाई. 65 साल के भीमराव कांबले पर अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ और हत्या सहित कुल…

Read More

प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मौसमी द्रोणिका, मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा अन्य मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले दान में कथित तौर पर हुई वित्तीय हेराफेरी और गबन के मामले पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल, शीर्ष अदालत ने इस कथित घोटाले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के चंदे में कथित तौर पर हुए वित्तीय गबन की जांच को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई थी कि इस पूरे मामले की जांच के…

Read More

बॉलीवुड में जब भी रोमांस, दर्द और इंटेंस लव स्टोरी की बात होती है तो इमरान हाशमी का नाम सबसे पहले याद आता है। एक दौर ऐसा था जब उनकी फिल्मों के गाने और इमोशनल कहानियां युवाओं की पहली पसंद हुआ करती थीं। अब एक बार फिर वही दौर लौटता नजर आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने ‘आवारापन 2’ का पहला टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इमरान हाशमी एक बार फिर पुराने अंदाज में लौटे टीजर में इमरान हाशमी का वही पुराना इंटेंस और रोमांटिक अवतार…

Read More

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े सैन्य तनाव से सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि, तेल अभी भी हाल के संघर्ष के दौरान बने ऊंचे स्तर से काफी नीचे है, जिससे ग्लोबल मार्केट के लिए राहत बनी हुई है। सोमवार को देशभर में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त सोमवार को अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) 0.80 फीसदी बढ़कर 70.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 72.52 डॉलर प्रति…

Read More

मुंबई में मुहर्रम पर लोगों को जहरीले कैप्सूल देकर दहलाने की कोशिश करने वाले फैयाज प्रेमजी के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फैयाज ने दर्द निवारक कैप्सूल बताकर हजारों लोगों को मारने की योजना बनाई थी। जांच एजेंसियों ने दावा किया कि इन कैप्सूलों में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला रसायन मिलाया था। सुधारवादी सोच से शुरू हुआ सफर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फैयाज प्रेमजी गुजरात के कच्छ का रहने वाला था और खोजा शिया समुदाय सें संबंध रखता था। विभिन्न इंटरव्यू और यूट्यूब कार्यक्रमों में उन्होंने बताया था कि…

Read More

विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि संसद में यह कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भारतीय सैनिक की जान नहीं गई, लेकिन बाद में छह जवानों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दर्ज होने से सरकार के बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अब रक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग…

Read More