Author: chhattisgarhrajya.in

महासमुंद- राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और सरलता से पहुंच रहा है। इसी क्रम जिले के निवासी श्री लोकेश्वर यादव, जिन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें उनका विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। श्री लोकेश्वर यादव ने बताया कि पहले कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की आवश्यकता होती थी। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्होंने घर बैठे कम समय में ही ऑनलाइन आवेदन किया।…

Read More

Shani Pradosh Vrat: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह व्रत जिस दिन पड़ता है, उस दिन के आधार पर इसका नाम रखा जाता है. साल 2026 में ज्येष्ठ माह में यह व्रत 27 जून, शनिवार के दिन रखा जाएगा, जिस कारण इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि आती है. विशेष रूप से संतान प्राप्ति और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए इस व्रत का बहुत महत्व…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच के बाद FIR होने के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा, दोनों पर ही इस्तीफा देने का दबाव था. कोर्ट में पेश किए जाएंगे 8 आरोपी राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट के बाद 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिन्हें हिरासत में लेने…

Read More

वेनेज़ुएला (Venezuela) में 25 जून को आए डबल भूकंपों (Double Earthquakes) ने तबाही मचा दी। 38 सेकंड्स के अंतराल में आए दो खतरनाक भूकंपों से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। बैक-टू-बैक 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप देश के इतिहास में सबसे विनाशकारी भूकंप माने जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है। मरने वालों की संख्या पहुंची 235 वेनजुएला में भूकंपों की वजह से मरने वालों की संख्या 235 पहुंच गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और यह भी बताया कि मरने वालों…

Read More

इज़रायल (Israel) की सेना की लेबनान और गाज़ा में सैन्य कार्रवाई जारी है। इज़रायली सेना लगातार साउथ लेबनान और गाज़ा में सीज़फायर का उल्लंघन कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद इज़रायली सेना अपने हमले नहीं रोक रही है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) हाल ही में कॉम्बैट ऑफिसर्स के ग्रेजुएशन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया। “लेबनान, गाज़ा और सीरिया से नहीं हटेगी इज़रायली सेना” कॉम्बैट ऑफिसर्स के ग्रेजुएशन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि इज़रायली सेना लेबनान (Lebanon), गाज़ा (Gaza) और सीरिया (Syria) से…

Read More

महाराष्ट्र के मुंबई में लोकल ट्रेन के अंदर हुई 22 वर्षीय मयंक लोहार की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। मंगलवार रात हुई इस दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी आरोपी को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे है। इसी बीच मयंक के बड़े भाई मेहुल लोहार ने एक भावुक वीडियो शेयर कर आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है। मेहुल वीडियो में मुंबई पुलिस से अपील कर रहे है कि वह उनके भाई के हत्यारे का एनकाउंटर करें या फिर उसे फांसी…

Read More

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा आज एक भव्य समारोह और प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है । नवा रायपुर अटल नगर के न्यू सर्किट हाउस परिसर में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । उनके साथ आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी और मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गृह निर्माण मंडल के नए चयनित लोगो (Logo) का विधिवत विमोचन करना और आवास मेला-2025 के भाग्यशाली…

Read More

एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में इमरजेंसी शामिल किए जाने, जबकि पुरानी किताब में मौजूद संविधान की प्रस्तावना, धर्मनिरपेक्ष और धर्मनिरपेक्षता संदर्भों को हटाने को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के तहत जारी की गई नई किताब में संविधान की चर्चा, निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मौलिक अधिकारों के माध्यम से की गई है। हालांकि, इसमें संविधान की प्रस्तावना को शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, ना ही उसमें प्रयुक्त शब्दों की व्याख्या दी गई है। NCERT की ओर से…

Read More

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में कथित गबन के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद संत समाज की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जगदगुरु स्वामी सतिशाचार्य महाराज ने इसे भगवान राम, अयोध्या और सनातनियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े मामले में बिना आधार किसी पर आरोप लगाने का अधिकार किसी को नहीं है और इस पूरे प्रकरण को राजनीति से जोड़ना गलत है।

Read More

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की भी चर्चाएं तेज हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने एक सप्ताह के अंदर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इन मीटिंगों को कैबिनेट में फेरबदल से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट फेरबदल में कई नेताओं की छुट्टी हो सकती है, तो कई नेताओं के विभाग भी बदले जा सकते है। हालांकि नए कैबिनेट का ऐलान कब होगा, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी…

Read More