Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का शौर्य और त्याग आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है। उनकी गौरवगाथा हमें विपरीत परिस्थितियों…

Read More

सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिल रही बड़ी राहत, खेती की लागत में आई कमी खाद, बीज और कृषि ऋण की बेहतर व्यवस्था से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी पहल की जा रही है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें खेती के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से मिल रही है और कृषि लागत में कमी…

Read More

हॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी मालाबार पाइड हॉर्नबिल की संख्या रायपुर – ‘हॉर्नबिल सफारी’ से तात्पर्य हॉर्नबिल पक्षियों को देखने के लिए की जाने वाली वन्यजीव सफारी या हॉर्नबिल से जुड़े प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से है। हॉर्नबिल मुख्य रूप से जंगलों, विशेषकर पश्चिमी घाट और मध्य भारत के नम पर्णपाती और सदाबहार वनों में रहना पसंद करता है। ‘हॉर्नबिल सफारी’ प्रारंभ करने का लिया गया निर्णय छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और सामुदायिक विकास को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल…

Read More

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भांजे की चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। इस घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी काशी चौहान की बेटी की शादी राहुल चौहान नाम के युवक से होनी थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब बारात आयी तो द्वारपूजा से पहले युवकों की टोली नृत्य कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और…

Read More

रायपुर, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पूर्व छात्र प्रकोष्ठ (सीजीपीएसी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं यंग माइंड्स, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वर्ष 2016 बैच के पूर्व छात्र श्री हर्ष कुमार वर्मा, उप-पंजीयक, छत्तीसगढ़ शासन जिन्होंने सीजीपीएससी-2024 में 45वीं रैंक प्राप्त की थी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री मुरली मनोहर देवांगन, टीम डायरेक्टर, थिंक आईएएस अकादमी, जिन्होंने…

Read More

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि आने वाले कई सालों तक स्टोरेज या परफॉर्मेंस की चिंता न करनी पड़े, तो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले फोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि अब ऐसी स्पेसिफिकेशन केवल प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रह गई हैं. भारतीय बाजार में ₹15,000 से ₹25,000 के बीच कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो बड़ी RAM, भरपूर स्टोरेज, शानदार कैमरा और स्मूद डिस्प्ले के साथ आते हैं. यही वजह है कि यह सेगमेंट युवाओं, गेमर्स और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स…

Read More

Delhi Police Constable Hit Car : देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार चला रही महिला के पास गाड़ी चलाने का कोई वैध Driving License भी नहीं था। उन्होंने बताया कि यह घटना 19 जून…

Read More

Nirjala Ekadashi 2026: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस एकादशी का स्थान अत्यंत श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति वर्षभर की सभी 24 एकादशियों का व्रत नहीं रख पाता, तो केवल निर्जला एकादशी का व्रत करने से उसे सभी एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है. आइए, एक पौराणिक कथा के माध्यम से इस व्रत के महत्व को विस्तार से समझते हैं. पौराणिक कथा महाभारत काल से जुड़ी यह कथा अत्यंत रोचक और प्रेरणादायक है. यह हमें सिखाती है कि सच्ची श्रद्धा, दृढ़…

Read More

सरल शब्दों में कहें तो जनगणना में दर्ज होने वाला प्रत्येक आंकड़ा आने वाले भारत की तस्वीर का एक रंग है। यदि आंकड़े सटीक होंगे तो विकास की तस्वीर भी स्पष्ट होगी… वर्ष 2027 में देशभर में जनगणना का कार्य आरंभ होने जा रहा है। सामान्यत: जनगणना को देश में रहने वाले लोगों की संख्या गिनने की प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन वास्तव में यह केवल लोगों की गिनती भर नहीं है। जनगणना किसी भी देश के विकास की दिशा और दशा निर्धारित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है। सरकारों द्वारा बनाई जाने वाली अधिकांश योजनाएं, बजट का वितरण, शिक्षा एवं…

Read More

नई दिल्ली की राजनीति इन दिनों किसी रणभूमि से कम नहीं दिखती। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और उंगलियां उठाने में व्यस्त हैं। जन-नैतिकता और व्यावहारिक राजनीति का ऐसा विचित्र मिश्रण देखने को मिल रहा है, जहां दल-बदल और टूटती निष्ठाएं राजनीति की नई पहचान बनती जा रही हैं। सत्ता की मंजिल तक पहुंचना ही लक्ष्य है, फिर रास्ता चाहे जैसा भी हो। हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों तथा तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और आम आदमी पार्टी में हुई टूट-फूट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को और कमजोर करने का अवसर दिया है। 2024 के…

Read More