ज्येष्ठ महीने की झुलसती गर्मी में हर किसी को छांव और ठंडे पानी की तलाश रहती है। इसी वक्त सनातन धर्म का सबसे कठिन और खास व्रत “निर्जला एकादशी” मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखते हैं, इसलिए इसे सबसे कठिन एकादशी माना जाता है। बाकी सब एकादशियों के मुकाबले इसे सबसे श्रेष्ठ मानते हैं। धार्मिक मान्यता है कि अगर साल भर की एकादशियों का व्रत नहीं रखा, तो भी सिर्फ ये एक निर्जला एकादशी पूरे साल का पुण्य दे देती है, ऐसी धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किया गया यह व्रत विशेष पुण्यफल प्रदान…
Author: chhattisgarhrajya.in
भारतीय शेयर बाजार आज भी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 400 अंक की बढ़त लेकर 77,391 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर 0.49 फीसदी या 115 अंक की बढ़त के साथ 24,136 पर ट्रेड करता दिखा। आज ऑटो, रियल एस्टेट और सीमेंट शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है। इंडिगो में आज भी अच्छी तेजी इंडिगो के शेयर में आज भी तेजी जारी है। यह शुरुआती कारोबार…
भारत में जब भी नागरिकता (Citizenship) की बात होती है, तो ज्यादातर लोग मानते हैं कि पासपोर्ट सबसे बड़ा और सबसे स्ट्रांग डॉक्यूमेंट है। आखिर पासपोर्ट केवल भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है। लेकिन हाल ही में विदेश मंत्रालय (MEA) के एक बयान ने इस मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है। पासपोर्ट नहीं है नागरिकता का सबूत? मंत्रालय ने अपनी टिप्पणी में कहा कि पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का प्रमाण तो है, लेकिन इसे नागरिकता का अंतिम और निर्णायक सबूत (Conclusive Proof) नहीं माना जा सकता। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि अगर पासपोर्ट भी सबूत नहीं…
पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस बताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं। जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे काले दौर में से एक यानी आपतकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा की। उन्होंने आगे लिखा कि आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था। इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताएं छीन ली गई थीं। अभिव्यक्ति के आजादी पर रोक लगा दी गई थी। राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और समाजसेवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन सभी संस्थाओं पर हमले किए गए, जो हमारे लोकतंत्र की नींव है। पीएम मोदी…
रायपुर – मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में जनजाति समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवाओं, महिलाओं एवं तृतीय लिंग को संस्थागत विकास हेतु व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण उद्यमिता के संबंध में चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश के जनजाति समूहों, अन्य वंचित वर्गों एवं गरीब युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। बैठक…
गांधीनगर: गुजरात सरकार ने 28 बसें शुरू की हैं जो ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ (चलते-फिरते स्कूल) के तौर पर लिटिल रन ऑफ कच्छ (LRK) के दूर-दराज के इलाकों में चलेंगी। इनका मकसद मौसम के हिसाब से एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले नमक बनाने वाले मजदूरों यानी अगरिया के बच्चों तक पहुंचना है, ताकि उनकी पढ़ाई-लिखाई में कोई रुकावट नहीं आए। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इसकी शुरुआत की। डिप्टी CM ने ‘रणशाला’ बसों को दिखाई हरी झंडी ‘रणशाला’ नाम की इन बसों को मंगलवार को गांधीनगर से गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने राज्य सरकार के ‘शाला…
रायपुर- राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा “सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट” द्वारा प्रकाशित पत्रिका “प्रारंभ” का आज विमोचन किया गया। इस विशेषांक का संपादन डॉ. रूपेन्द्र कवी, उपसचिव (संवैधानिक प्रकोष्ठ), लोकभवन, रायपुर द्वारा किया गया है। यह विशेषांक “प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में जनजातीय ज्ञान की प्रासंगिकता” विषय पर आधारित है, जिसमें जनजातीय ज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण के परंपरागत दृष्टिकोणों को समाहित किया गया है।इस अवसर पर राज्यपाल ने पत्रिका की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह अंक वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उन्होंने संपादकीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की।
शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, 04 आरोपी हिरासत में और मुख्य आरोपी की तलाश जारी अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस के साथ जारी रहेगी कार्रवाई रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश प्रदेशभर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी परिस्थिति में अभियान को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।केंद्रीय खनि…
ग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का संदेश केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी की मानव श्रृंखला द्वारा जागरूकता की सराहना रायपुर – प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू की जा रही वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों…
पारंपरिक धरोहर से आधुनिक पहचान तक (एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा में कोदो और कुटकी का विशेष महत्व रहा है। सदियों से आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के भोजन का अभिन्न हिस्सा रहे ये लघु धान्य आज एक बार फिर किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बदलती जलवायु परिस्थितियों, पोषण संबंधी चुनौतियों और बेहतर कृषि की आवश्यकता के बीच कोदो-कुटकी जैसी मिलेट फसलें भविष्य की खेती का मजबूत आधार बनकर उभर रही हैं। कोदो (पास्पलम स्क्रोबिकुलेटम) और कुटकी (पैनिकम सुमाट्रेंस) ऐसी फसलें हैं जिन्हें कम पानी, कम लागत…
