आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) के सांसद दलबदल कर चुके हैं। ‘आप’ के 7 सांसद राज्यसभा के थे, लेकिन अभी लोकसभा के 3 सांसदों की बोली तय नहीं हुई है। तृणमूल और उद्धव शिवसेना के 26 लोकसभा सांसद तोड़े जा चुके हैं। यानी बिक चुके हैं। भाजपा के प्रवक्ता पार्टी को इतना मासूम और तटस्थ करार देने का ढोंग न करें, क्योंकि सांसद उसके अघोषित ‘ऑपरेशन दो-तिहाई’ के मद्देनजर तोड़े जा रहे हैं। नहीं तो बागियों की बैठकों में भाजपाई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री क्या करते रहे हैं? हररोज, हर पल चाय-पानी ही चलता रहता है क्या?…
Author: chhattisgarhrajya.in
तिरुवनंतपुरम। केरल के पांच जिलों से शिगेला संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के साथ ही जून में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है, जबकि इस महीने इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा छह तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन 15 नए मामलों में से कोझिकोड से आठ मामले सामने आये हैं, इसके बाद मलप्पुरम में तीन, वायनाड में दो और कन्नूर तथा कोल्लम में एक-एक मामला सामने आया है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक राज्य में शिगेला संक्रमण के 241 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।…
ग्लोबल ऑयल मार्केट में बुधवार, 24 जून को नरमी देखने को मिली। पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में बने तनाव और सप्लाई की चिंताओं ने कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचे स्तर तक पहुंचा दिया था। अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सामान्य होने और तेल सप्लाई में सुधार के संकेत मिल रहे है, जिसके बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसी कारण ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) दोनों में गिरावट दर्ज की गई। भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। तेल कीमतों में दिखी गिरावट ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट…
Skoda ने अपनी आने वाली फ्लैगशिप SUV Skoda Kodiaq RS को लॉन्च से पहले ही बेच दिया. दरअसल, 22 जून को जैसे ही इस कार की बुकिंग खुली, महज 6 मिनट के अंदर इसका पहला बैच पूरी तरह से बिक गया. हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी तक इस कार की कीमत की घोषणा भी नहीं की है, फिर भी इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त होड़ मच गई. कंपनी ने बताया कि कोडिएक (Kodiaq) के इस सबसे पावरफुल वर्जन को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त दीवानगी है. हालांकि अभी तक कार की कीमतों का ऐलान…
पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी प्रदर्शन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए कहा कि CJP का स्वाभाविक आंदोलन है। इसे लेकर अलग-अलग राय हैं। कुछ लोग इसे ‘डीप स्टेट’ द्वारा प्रायोजित बताते हैं, तो कुछ इसे युवाओं की हताशा और नाराजगी का प्रतिबिंब मानते हैं। आंदोलन ने मीडिया में बनाई जगह वहीं उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन ने मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी जगह बनाई…
पुणे: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को अब तक कई अहम सबूत मिल चुके हैं. शुरुआत में यह मामला हादसा माना जा रहा था. लेकिन पुणे पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसा सबूत मिला. जिससे पूरे मामले का रुख ही बदल गया और यह साबित हुआ कि केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी. जिसे उसकी मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर लोहागढ़ किले पर अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी तो सीसीटीवी में कुछ ऐसा दिखा जिससे पुलिस आरोपी सिया और चेतन तक पहुंच…
अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने राज्य सरकार मुस्तैद, किसानों को अल-नीनो से बचाने किए जा रहे हैं उपाय: मंत्री श्री नेताम किसानों की चिंता दूर कर रही छत्तीसगढ़ सरकार, अल-नीनो में दलहन-तिलहन और कम अवधि की फसलों पर फोकस रायपुर – अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कम अवधि वाली फसलों, दलहन-तिलहन पर जोर, बीज सुरक्षा और फसल बीमा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक रणनीति तैयार की…
श्री पीयूष गोयल यूके के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौता, जो 15 जुलाई से लागू होगा, भारतीय किसानों, एमएसएमई, मछुआरों, स्टार्टअप और कारीगरों के लिए वैश्विक अवसर और समृद्धि लाएगा। यह नौकरियां सृजित करेगा और भारतीय नागरिकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सामान को उचित कीमतों पर उपलब्ध कराएगा, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।भारत और यूके के बीच परिवर्तनकारी व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) भारतीय वस्तुओं के लिए यूके में सभी क्षेत्रों में, विशेष रूप से श्रम-प्रधान क्षेत्रों में, व्यापक बाजार पहुंच सुनिश्चित करेगा। दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद यह…
गिरौदपुरी। संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की पावन तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भुइयाँ नापने (जमीन नापने) हेतु आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए शेड निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा उक्त निर्माण कार्य को बाधित करने का प्रयास किया गया। किन्तु ग्राम गिरौदपुरी के जागरूक ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों से स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया गया। संबंधित व्यक्तियों…
वीबी जी राम जी, आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों की प्रगति संबंधित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर – प्रदेश में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन एवं वाचन किया जाएगा ग्राम सभा में विशेष रूप से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन एवं वाचन किया…
