लौह पुरुष सरदार पटेल की मनाई गई 151वीं जयंती, ग्राम भगतपुर में राष्ट्र की एकता और अखंडता का दिया संदेश सरदार पटेल की जयंती पर कुर्मी क्षत्रिय समाज ने दिखाई एकजुटता, 55 लाख रुपए के विकास कार्यों की मिली सौगात रायपुर – देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम भगतपुर में जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की…
Author: chhattisgarhrajya.in
संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार रायपुर- दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में ग्राम अचानकपुर निवासी दिव्यांग श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान की। श्री यादव आवास मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन करने तथा दैनिक कार्यों के संपादन में काफी सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन…
1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह शिक्षक गणित विषय में सर्वाधिक 90.25 प्रतिशत उपस्थिति, कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली की अभ्यर्थियों ने की सराहना रायपुर- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के पहले दिन अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। यह परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कुल 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। लोक शिक्षण संचालनालय…
नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं और चुनाव आयोग के आंतरिक फैसलों को लेकर उठे विवाद के बीच इंडी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज यानी शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक जन महाभियोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कर रही हैं। इंडी गठबंधन की यह बैठक रामलीला मैदान में विपक्ष की प्रस्तावित दिल्ली चलो रैली से ठीक एक दिन पहले उठाया गया है, जहां विपक्षी दल सीईसी के इस्तीफे की मांग…
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुणे के एक फ्लैट में 34 साल की एक महिला मृत पाई गई, जबकि उसके परिवार का यह मानना था कि वह लंदन में पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता को उसके भारत में होने का पता तब चला, जब उन्हें फूड डिलीवरी के कुछ ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिली। इसके कुछ दिनों बाद यह अनहोनी घटना सामने आई। पढ़ाई करने के लिए कब ब्रिटेन गई थी मुग्धा देशमुख पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुग्धा देशमुख जुलाई 2025 में एमबीए…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 9.13 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्रीनगर पहुंचने पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ एवं हाइजीन किट प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ₹2,01,530 का चेक वितरित किए। इस…
Samba- जिला सांबा के संदबड़ी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि इसमें करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सुपरफास्ट बस से बाहर निकालने में मदद की। इसके साथ ही तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया…
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के सर्राफा कारोबारी तिलक शर्मा की दुखद मौत हो गई है। तिलक शर्मा अपने दोस्तों के साथ इस यात्रा को करने निकले थे। लेकिन इसी बीच उनके साथ ये अनहोनी हो गई और जिंदगी खत्म हो गई। जानकारी के मुताबिक आदि कैलाश के दर्शन कर लौटते समय तिलक को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनके दोस्त का कहना है कि तिलक को ऑक्सीजन किट से ऑक्सीजन दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें गाड़ी से आर्मी बेस कैंप ले जाया गया, जहां उन्हें इंजेक्शन और…
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के बेड पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान नांगल सुसावतान निवासी 34 वर्षीय रवि मीणा के रूप में हुई है। घटना दिल्ली रोड स्थित आमेर-कुंडा के ‘होटल मून महल’ की है, जहां रवि विराटनगर निवासी एक युवती के साथ रुका हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे युवती ने कमरे में रवि की लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। चोरी के मामले में हाल ही में जेल से आया था बाहर आमेर थानाधिकारी (SHO) राजेंद्र गोदारा ने…
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांधा पुरवा में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बांधा पुरवा में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पारिवारिक विवाद के चलते नीलम उर्फ नथुवा यादव (35) ने अपने बुजुर्ग पिता मोतीलाल (65) के सिर और गले पर कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनकी अस्पताल पहुंचते…
