धमतरी – चक्रवाती तूफान ’’अर्नब’’ के प्रभाव से जिले में हुई असामयिक बारिश और फसलों को नुकसान की आशंका के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को हुए नुकसान की जानकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर बीमा कंपनी तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार बीमा क्लेम का लाभ मिल सके। उप संचालक कृषि, श्री मोनेश ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति होने पर किसानों को…
Author: chhattisgarhrajya.in
धमतरी। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर प्रतिमाह 4 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले फरार मुख्य आरोपी को धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ‘वेल्थ ट्रैकर’ कार्यालय की आड़ में निवेशकों को अपने जाल में फंसाता था। उनका भरोसा जीतने के लिए स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार करवाता और सुरक्षा के तौर पर बैंक चेक भी देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के…
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों का माहौल बनना शुरू हो गया है। इन चुनावों में नशों का संकट, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और राज्य पर बढ़ते कर्ज का बोझ मुख्य राजनीतिक मुद्दे बन सकते हैं। बेरोजगारी, किसानी संकट और औद्योगिक विकास की मंदी भी इनसे जुड़े अहम सवाल हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए यह 5 सालों की कारगुजारी का इम्तिहान होगा, जबकि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के लिए लोगों के सामने अपना बदला हुआ नजरिया पेश करने की चुनौती होगी। नशों का मुद्दा इस बार चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने के संकेत दे रहा है।…
रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी। अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात हुआ हादसा घटना तेलीबांधा थाना इलाके के अग्रसेन धाम चौक की है। आधी रात में तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलेनो कार के परखच्चे उड़ गए। बुजुर्ग की मौत, महिला और दो बच्चे घायल हादसे में बलेनो चालक 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। बलेनो कार सवार महिला और 2 बच्चे गंभीर रूप…
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। खास बात यह है कि सूची में कैबिनेट के किसी भी मंत्री का नाम शामिल नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। पहली सूची जारी…
वॉशिंगटन। विदेश विभाग ने बताया कि शुक्रवार को टंप प्रशासन ने यूक्रेन को 500 पैट्रियट मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि इनकी डिलीवरी में कई साल लग सकते हैं। इस मंजूरी को समीक्षा के लिए कांग्रेस के पास भेजा जाएगा। ये मंजूरी यूक्रेन के अधिकारियों की उन शिकायतों के बाद आई है, जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मौजूद इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार कम होता जा रहा है। विभाग ने जारी किया बयान विभाग ने एक बयान में कहा, “इस प्रस्तावित बिक्री से यूक्रेन की एकीकृत वायु और मिसाइल रक्षा…
संस्थान की ओर से माने प्रतीक राजकुमार के परिजन को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके दोस्तों व अन्य छात्रों से पता चला है कि आत्महत्या का मामला निजी था और घर से जुड़ा हुआ है। धनबाद थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। माता-पिता व अन्य स्वजन के आने के बाद ही पूरा मामला प्रकाश में आएगा। आइआइटी आइएसएम में हाल के वर्षों में आत्महत्या की घटनाएं – सितंबर 2018 : आइआइटी आइएसएम से पीएचडी कर रहे छात्र रंजन राठी ने फांसी लगाकर खुदकशी की।…
बंगलूरू के फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में कथित करंट लगने से जर्मन एयरलाइन के क्रू मेंबर समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं, उन्हें बचाने में दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। होटल के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा का एक क्रू मेंबर भी शामिल है। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा के बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर को सुबह विमान से रायपुर लाया गया। विभिन्न स्थानों पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद बालोद जिले के गुंडरदेही स्थित उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा जायेगा। विधायक डोमनलाल का हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक का पार्थिव शरीर राजधानी…
रायपुर- प्रदेशभर में पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन के माध्यम से अपनी बात रखना जरूरी है. कर्मचारी जनता की सेवा के लिए नियुक्त हैं, इसलिए उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. उन्होंने पटवारियों से अपील करते हुए कहा कि वह काम पर लौटें और जनता के हितों को प्राथमिकता दें. किसानों के नुकसान का होगा सर्वे चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बरबाद हुई फसलों के नुकसान से किसानों को उभारने के…
