Author: chhattisgarhrajya.in

तेल अवीव। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते पर इजरायल की तरफ से पहली आधिकारिक और तीखी प्रतिक्रिया आई है। इजरायल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने सोमवार को साफ लफ्जों में एलान किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुई यह डील इजरायल पर बिल्कुल भी लागू नहीं होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इजरायल अपने सुरक्षा फैसले खुद लेने के लिए पूरी तरह आजाद है। बता दें कि इजरायली मंत्री का यह बयान तब आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध में एक…

Read More

मध्य प्रदेश: मुरैना रेल हादसे के बाद रेलवे अब इस हादसे की वजह तलाशने में जुटा है. इस बीच वहां मौजूद यात्रियों, और अपनों को गंवाने वाले यात्रियों ने जो कहानी बताई है, वह बहुत ही डरावनी और लापरवाही से भरा हुआ है. इस दुर्घटना में अपनी मां को खाने वाले उदय सिंह ने बताया, “उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना रेलवे स्टेशन से धौलपुर की ओर रवाना हुई. इसी दौरान हेतमपुर रेलवे स्टेशन से पास पीछे के सामान्य डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैलते ही घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी”. गाड़ी हेतमपुर रेलवे स्टेशन से 3 किलोमीटर आगे पिपरई…

Read More

मशहूर एक्टर और नेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की सगाई उनके बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से हो गई है और वे 6 दिसंबर 2026 को शादी करेंगी. इंस्टाग्राम बायो के अनुसार माइल्स एक स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरलिस्ट हैं. दिशानी ने एक जॉइंट पोस्ट में प्रपोजल के समय की कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं. मिथुन की गोद ली हुई बेटी हैं दिशानी एक और तस्वीर में ‘डिस्को डांसर’ स्टार की बेटी अपनी उंगली में बड़ी सी अंगूठी दिखाती हुई नजर आईं. आखिरी तस्वीर में कपल एक-दूसरे को प्यार से…

Read More

उत्तर प्रदेश – कभी-कभी गूगल मैप के भरोसे चलते हैं तो यह आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है. कई लोग तो हादसे का शिकार होने की वजह जान गंवा बैठे हैं तो कई रास्ता भटक जाते हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ, जो हादसे का शिकार हो गया. गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. दरअसल, कार में सवार परिवार शादी समारोह में जा रहा था, लेकिन गूगल मैप के बताए रास्ते में चलते-चलते नाले में कार जा पहुंची. कार में फंसे परिवार के सदस्यों का…

Read More

चार वार्डों में 2 किमी राइजिंग मेन पाइपलाइन और 25 किमी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी बिछाई जाएगी रायपुर – उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के खम्हारडीह में बहुप्रतीक्षित 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी के निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से करीब 20 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस पानी टंकी से शहर के 2500 घरों को पानी मिलेगा। इसके लिए चार वार्डों, वार्ड क्रमाकं-9, 10, 30 और 31 में 25 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन और 2 किमी राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके निर्माण से इन चारों…

Read More

बस्तर के आर्थिक विकास और लघु वनोपजों के समुचित उपयोग के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन रायपुर – नक्सलवाद का दंश झेलते-झेलते बस्तर चार दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, लेकिन अब नक्सलवाद की समाप्ति के साथ केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित…

Read More

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोल दिया गया है। अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटा ली गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बहाल करने वाला कदम बताया। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को टोल-फ्री खोलने की पूरी अनुमति देता…

Read More

श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज में भारत ए अपना तीसरा मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में भारत ने 27 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत पूरी तरह से बैकफुट पर है। लेकिन, मैच के दौरान श्रीलंका के विकेटकीपर से एक गलती हो गई, जिसके चलते उस पर पांच रन की पेनल्‍टी लगी है। भारत को बोनस के रूप में मिले रन दरअसल, ये घटना श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी। कुगाथास मथुलन ने…

Read More

नई दिल्ली में तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में सामने आया है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई थी। एक स्कूटर को आग लगाने के षड्यंत्र ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सरिता (27), निरंजन (33) और राजकुमार (27) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया…

Read More

ममता बनर्जी के बागी सासंदों ने आखिरकार नई पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है और अब जल्दी ही उनका गुट NDA को समर्थन देने वाला है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती का इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। चक्रवर्ती ने बंगाल में हिंसक राजनीति को खत्म करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को इस फैसले के पीछे की मूल वजह बताया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब राजनीति बदले और खून-खराबे की जगह विकास और सहयोग के आधार पर होनी चाहिए। हिंसा के चक्र को रोकना…

Read More