Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
    • नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
    • सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
    • इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
    • जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
    • बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IND A vs SL A: भारत के बल्लेबाज़ों का नहीं चला बैट, श्रीलंका दिखा रहा शानदार खेल
    खेल

    IND A vs SL A: भारत के बल्लेबाज़ों का नहीं चला बैट, श्रीलंका दिखा रहा शानदार खेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज में भारत ए अपना तीसरा मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में भारत ने 27 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत पूरी तरह से बैकफुट पर है। लेकिन, मैच के दौरान श्रीलंका के विकेटकीपर से एक गलती हो गई, जिसके चलते उस पर पांच रन की पेनल्‍टी लगी है।

    भारत को बोनस के रूप में मिले रन

    दरअसल, ये घटना श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी। कुगाथास मथुलन ने अपनी लाइन खो बैठे और आयुष बडोनी को फेंकी गई ये गेंद लेग साइड में चली गई। लेकिन, विकेटकीपर डिकवेला गेंद के उछाल का समझ नहीं पाए और वह उनके पास से उछलकर पीछे रखे हेलमेट से टकराई। इसके लिए अंपायर ने भारत को बोनस के रूप में पांच पेनल्टी रन दिए।

    एक नजर मैच पर

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत ए की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने महज 29 के स्‍कोर पर युवा विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी (21) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम के खाते में 10 रन ही जुड़े थे कि दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 91 के स्‍कोर पर कप्‍तान तिलक (23) भी आउट हो गए। गायकवाड़ ने फिर आयुष बडोनी के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए चौथे विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी कर स्‍कोर को 111 तक पहुंचाया, लेकिन गायकवाड़ 37 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद निशांत सिंधु छह रन बनाकर चलते बने। खबर लिखे जानें तक भारत ने 27 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेगडे चार और अंकुल रॉय तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

    पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ

    श्रीलंका के कप्‍तान सहान अराचिगे के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया है। भारत ए को बैकफुट पर ढकेलने में विजयकांत व्यासकांत (2 विकेट), वानुजा सहान, कुगाथास मथुलन, मोहम्‍मद शिराज और कप्‍तान अराचिगे ने एक-एक विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम के अर्धशतक, भारत ए ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए 265 रन

    June 15, 2026

    ‘भारतीय पुरुष टीम ने दी हरमनप्रीत एंड कंपनी को शुभकामनाएं; कोच ने बताया जीत का मंत्र

    June 14, 2026

    मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीता

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.