Author: chhattisgarhrajya.in

हमीरपुर: ओमान तट के पास अमेरिकी मिसाइल हमले में शिप में सवार हिमाचल के हमीरपुर जिले के 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई। हमले के समय शिप पर कुल 24 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इनमें से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस हमले में आदित्य शर्मा की जान चली गई आ दित्य मर्चेंट शिप में बतौर डेक कैडेट तैनात थे और ओमान तट होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर थे। आदित्य शर्मा के पिता का नाम राजेश शर्मा है। वो हमीरपुर जिले गांव भालु के रहने वाले थे। पीडि़त पिता राजेश शर्मा ने डीसी…

Read More

हरियाणा के हांसी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह एक जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस दौरान, एक अन्य युवती भी गोलीबारी में घायल हुई है। जानकारी के अनुसार, हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावरों ने 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए। इनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही…

Read More

देहरादून: लिव-इन रिलेशन में रह रहा एक टीनएज कपल (किशोर जोड़ा) को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। लड़की के परिवार से मिल रही धमकियों के चलते यह कपल हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा था। अदालत ने इस टीनएज लिव-इन कपल को पुलिस सुरक्षा दे दी है। दोनों के शादी से पहले एक साथ रहने पर लड़की का परिवार नाराज है। परिवार के लोग इस कपल को धमकियां दे रहे हैं। हाईकोर्ट ने इस कपल को राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के नियमों के तहत एक तय समय में अपने रिश्ते का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश भी दिया है।…

Read More

अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित राइस मिल रोड निवासी लालविजय श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ के ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जो खुली आंखों से सूर्य को चुनौती देते हैं। पिछले माह ही उन्होंने 40 डिग्री तापमान के बीच बिना पलक झपकाए 12 मिनट 54 सेकेंड तक सूर्य को देखकर अमेरिका बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने पिछले 7-8 महीने के दौरान 3 रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। सूर्य को देखने की अद्भुत कला की वजह से अमेरिकी संगठन अमेरिका बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड ने उन्हें दुनिया भर से आने वाले नए रिकॉड्र्स के दावों का मूल्यांकन…

Read More

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात सडक़ हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी, वे घटनास्थल पहुंचे। हादसे में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को पीएम पश्चात शिक्षक का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। वहीं परिजन का कहना है…

Read More

परफ्यूम खरीदते समय क्या आपने उसकी बोतल पर छोटे अक्षरों में लिखें EDC, EDT या EDP पर ध्यान दिया है? कई बार लोग इन पर ध्यान नहीं देते या इन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन परफ्यूम खरीदते समय इनका ध्यान रखना काफी जरूरी है। दरअसल, ये छोटे अक्षर ही बताते हैं कि आपकी परफ्यूम की बोतल में परफ्यूम ऑयल की कॉन्सनट्रेशन कितनी है। आइए समझें इनके मतलब, ताकि अगली बार परफ्यूम खरीदते समय आप कन्फ्यूज न हो और अपने लिए सही परफ्यूम चुन सकें।हर परफ्यूम की बोतल पर 3 कोड लिखे होते हैं, जो यह बताते हैं कि परफ्यूम…

Read More

पटना: बिहार एनडीए के भीतर एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को इस बार विधान परिषद का टिकट नहीं मिला है, जिससे उनका मंत्री पद खतरे में पड़ गया है। इस फैसले से नाराज आरएलएम नेताओं ने एक लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का एक कथित ‘गुप्त पत्र’ है। चिट्ठी में भाजपा की आरएलएम को एक एमएलसी सीट देने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इस खुलासे के बाद बिहार की…

Read More

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक हदयविदारक घटना सामने आई है। जहां मुल्ताई नगर के भगतसिंह वार्ड में एक नवनिर्मित भवन के सेप्टिक टैंक से सेंटरिंग निकालते समय डिवटिया गांव के दो सगे भाई संजय और विजय की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले एक भाई सेटरिंग निकालने टैंक में उतरा था, काफी देर तक भाई टैंक से बहार नहीं आने पर दूसरा भाई उसे देखने अंदर उतरा। दोनों भाई जब काफी देर तक नहीं आए तो मौके पर मौजूद मुकेश पवार ने टैंक में उतरकर देखा। मुकेश भी हो गया बेहोश जब दोनों भाई बहुत…

Read More

कोटा: राजस्थान के कोटा स्थित 1100 साल पुराने ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज (35) की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस वारदात के 7 दिनों के बाद ही पुलिस ने हत्यारों को दबोच लिया है। बता दें कि साधु-संतों और हिंदू संगठनों के भारी आक्रोश के बीच पुलिस टीमें लगातार साक्ष्य जुटा रही थीं। आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं कि इस वीभत्स हत्याकांड में कब क्या हुआ और अब क्या स्थिति है। महंत देवानंद महाराज हत्याकांड में कब क्या हुआ? जांच में क्या निकला? शनिवार सुबह से ही अतिरिक्त…

Read More

बिहार के जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए. बालू लदे एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से कोचिंग जा रही 9वीं की छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. उसका शव टायरों के बीच फंस गया था, जिसकी वजह से ट्रक करीब 15 फीट तक उसे घसीटता हुआ ले गया था. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने पहले तोड़फोड़ की और फिर पथराव किया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को 40 राउंड से अधिक हवाई…

Read More