Author: chhattisgarhrajya.in

दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस लिया है. अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सिंगर सुमन को शादी के पहले सुमन हेमदी नाम से जाना जाता था. लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना नाम सुमन कल्याणपुर रखा और अपने गीतों को अवाज दी. अविभाजित भारत में हुआ था जन्म बता दें कि सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) का जन्म 28 जनवरी 1937 अविभाजित भारत (अब बांग्लादेश) के भवानीपुर में हुआ था. उन्होंने महान कवि जी. डी. माडगुलकर के गीत (गदिमा) से…

Read More

आरसीबी की खिताबी जीत के बाद सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या इस बार भी बंगलूरू में टीम विजय परेड निकालेगी? आरसीबी के फैंस के लिए हालांकि, दुख की बात है कि टीम प्रबंधन की विजय परेड निकालने की कोई योजना नहीं है। दो बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछली बार से सबक लिया है और इस बार विजय परेड नहीं निकालने का फैसला किया है। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इस बार…

Read More

रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब में टेनिस कोर्ट का किया निरीक्षण, युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात रायपुर- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पहुंचकर टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेल अधोसंरचना के बेहतर विकास एवं खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने क्लब में अभ्यास कर रहे युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित…

Read More

नई दिल्ली: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले और अंडा फेंकने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की एक विवादास्पद टिप्पणी पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि देश, देश की सेना, लोकतंत्र को नीचा दिखाना इन लोगों का काम बन चुका है। ‘मोदी विरोध में देश का विरोध’ कपिल सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो व्यक्ति भारत के सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करके करोड़ों रुपये बना चुका है, वह…

Read More

छत्तीसगढ़ – धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक PWD कर्मचारी ने सराफा व्यापारी को 70 लाख रुपये का चूना लगा दिया. शहर के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से आरोपी सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया. घटना ने व्यापारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि आरोपी ने पुराने विश्वास का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. विश्वास जीतकर किया धोखा जानकारी के अनुसार, जसराज जैन नामक सराफा…

Read More

भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ये खबर काफी अहम है. बिहार की एक उपभोक्ता अदालत ने रेलवे को चार यात्रियों को मुआवजा देने का आदेश दिया है, क्योंकि कंफर्म टिकट होने के बावजूद उन्हें उनकी रिजर्व्ड सीटें नहीं मिलीं. मामला तब सामने आया जब यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद उनकी बर्थ पर रेलवे कर्मचारी बैठे हुए थे और कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें सीट खाली नहीं कराई गई. आखिरकार यात्रियों को पूरा सफर खड़े होकर करना पड़ा. अदालत ने इसे रेलवे सेवा में बड़ी लापरवाही माना और यात्रियों के पक्ष…

Read More

मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का एक सेट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बेहद तीव्र एक्शन सीक्वेंस करती दिख रही हैं। रविवार रात मुंबई में दूर से रिकॉर्ड किए गए इस फुटेज ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इंटेंस सीक्वेंस को देखकर फैंस है हैरान क्लिप में अनीत पड्डा पारंपरिक एथनिक पोशाक, स्कर्ट और ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस सीन में उनका किरदार असाधारण शारीरिक ताकत दिखाता है और एक शख्स को पैर से खींचकर मारता है। इस इंटेंस सीक्वेंस को देखकर…

Read More

1 जून से लागू हो रहा भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस मिशन की एक निर्णायक उपलब्धि है, जिसका लक्ष्य नए बाजार खोलने और रोजगार सृजन को गति देने के जरिये भारत के छात्रों, कारीगरों, महिलाओं, किसानों, मछुआरों और एमएसएमई के लिए वैश्विक समृद्धि के मार्ग बनाना है।भारत और ओमान के बीच गहरे आर्थिक संबंध हैं और लोगों के आपसी संबंध प्रगाढ़ हैं। ओमान में लगभग 7 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें वे व्यापारी परिवार भी शामिल हैं, जिनकी जड़ें 200–300 साल पुरानी हैं। ओमान से भारत को भेजी जाने वाली वार्षिक धनराशि लगभग 2 बिलियन डॉलर…

Read More

पीएम स्‍वनिधि भारत की अनाधिकारिक शहरी अर्थव्यवस्था में काम करने वाले आपूर्तिकर्ताओं को सहायता देने वाली एक बड़ी पहल के तौर पर उभरी है। बिना किसी गारंटी के ऋण देने के अलावा, इस योजना ने डिजिटल तरीकों को अपनाने को बढ़ावा दिया है, संस्थागत ऋण तक पहुंच को बेहतर बनाया है और सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाया है। वर्ष 2020 में शुरू होने के बाद से, अब तक 1.12 करोड़ से ज़्यादा ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इस पहल से शहरों और कस्बों में 75 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों को फ़ायदा हुआ है। इस योजना के तहत 17,800…

Read More

मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं रायपुर – सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दुर्ग संभागायुक्त को दिए थे। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशों के परिपालन में कमिश्नर दुर्ग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग, श्री रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव…

Read More