Author: chhattisgarhrajya.in

नूरमहल : जालंधर के नूरमहल में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनजान गाड़ी ने पैदल जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह महीने की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृत महिला की पहचान नकोदर रोड कॉलोनी की रहने वाली मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। उसके पति जसपाल जस्सी ने बताया कि हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। परिवार के लोग रोज की तरह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। जब वे मिशर पेट्रोल पंप के पास…

Read More

नई दिल्ली: 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी भी इसे लेकर अहम बैठक करने जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पीएम आवास पर शाम 5.30 बजे मीटिंग प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक शाम 5:30 बजे होगी। इसमें राज्यसभा…

Read More

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के एक नागरिक और उरी की एक महिला को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय सेना की ’12 ग्रेनेडियर्स’ यूनिट ने उरी के सिलिकोट इलाके से एक PoK नागरिक को पकड़ा, जिसकी पहचान मुजफ़्फराबाद निवासी जीशान अहमद मीर (पिता लाल दीन मीर) के रूप में हुई है। सेना ने उसे उरी के तिलावारी की रहने वाली इरम बानो (पिता अब्दुल मजीद मीर) के साथ हिरासत में लिया। रोपोर्ट में बताया जा…

Read More

मसूरी: भारतीय क्रिकेट को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पहाड़ों की रानी मसूरी की वादियों में नजर आए, लेकिन इस बार उनका दौरा क्रिकेट, विज्ञापन या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी के भविष्य को संवारने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, धोनी अपनी बेटी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में प्रवेश की प्रक्रिया के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लालटिब्बा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक होटल त्वामइल डंदवत में ठहरे हुए हैं। उनके आगमन की खबर मिलते ही…

Read More

नई दिल्ली: भारत ने एक नई कामयाबी हासिल की है। डीआरडीओ ने हरियाणा के पंचकूला जिले के रामगढ़ में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में एक उच्च क्षमता वाले बम का सफल परीक्षण किया है। यह DRDO की ही एक यूनिट है। घरों में रहने की दी थी सलाह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला ‘टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी’ (TBRL) ने रविवार को हरियाणा के पंचकूला जिले की रामगढ़ परीक्षण रेंज में इस बम का परीक्षण किया। परीक्षण को देखते हुए पंचकूला जिले के भानू और बिल्ला गांवों के निवासियों को निर्धारित अवधि के दौरान घरों के अंदर…

Read More

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला जहां पैदल जा रहे युवक को स्वीफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक करीब 10 फीट ऊपर उछला। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Read More

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026: संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत और पर्व है. वर्षभर में 12 संकष्टी चतुर्थी व्रत रखे जाते हैं. यह दिन गणपति बप्पा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. लेकिन जब बात विभुवन संकष्टी चतुर्थी की होती है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है. विभुवन संकष्टी चतुर्थी का यह दुर्लभ संयोग केवल अधिक मास (मलमास) में बनता है, जो लगभग हर तीन वर्ष में एक बार आता है. वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार, इस पावन अवसर से पहले कुछ…

Read More

नई दिल्ली: भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभालने के बाद अपना पहला संबोधन दिया है। उन्होंने संबोधित करते हुए तीनों सेनाओं की फ्यूचर प्लानिंग के बार में बात की। उन्होंने इस दौरान पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने देश के दूसरे सीडीएस जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व के लिए आभार भी व्यक्त किया। है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सेना के आधुनिकीकरण पर सबसे पहला फोकस होगा। देश के नए सीडीएस के संबोधन की प्रमुख…

Read More

Iran US Deal Hold: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि उस पर बस ट्रंप का साइन होना बाकी है. अब उसमें अमेरिका ने एक नया पेच फंसा दिया है. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई हाई-लेवल बैठक के दौरान अपने ही अधिकारियों की ओर से तैयार ड्राफ्ट में बदलाव की मांग कर दी है. इसके बाद दोनों देशों के बीच एक और दौर की बातचीत शुरू हो गई है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ट्रंप डील चाहते हैं और उसे जल्द…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात ’ के 134वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों, गर्मी के मौसम में पारंपरिक पेय पदार्थों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरुकता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। गंगा डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू अभियान का किया उल्लेख कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश में गंगा डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू अभियान का विशेष उल्लेख किया और इसे प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल…

Read More