दरभंगा: दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल (बिठौली) पुल के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा. ट्रक में कई कैरेटों में बड़ी मात्रा में अंगूर लदा हुआ था, जो हादसे के बाद चारों तरफ पानी में बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पानी में उतरकर अंगूर लूटने लगे. आसपास के ग्रामीणों में पुरुष के साथ महिलाएं भी शामिल थीं, जो नदी में कूदकर अंगूर निकालती और अपने साथ ले जाती दिखाई दीं. इस दौरान बच्चे और बुजुर्ग भी अंगूर की लूट करते दिखे.…
Author: chhattisgarhrajya.in
देवजी के सरेंडर ने माओवादी संगठन को बड़ा झटका दिया है. 6 करोड़ के इनामी और संगठन के शीर्ष नेता रहे देवजी ने तेलंगाना SIB के सामने हथियार डाले. सवाल उठ रहा है कि छत्तीसगढ़ की आकर्षक सरेंडर नीति के बावजूद तेलंगाना को क्यों चुना गया. देश के शीर्ष माओवादी नेताओं में शामिल देवजी और मल्ला राजिरेड्डी के सरेंडर ने सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी बढ़त दी है. 6 करोड़ के इनामी और संगठन के महासचिव रहे देवजी ने तेलंगाना पुलिस की विशेष खुफिया इकाई (SIB) के सामने हथियार डाले हैं. भारत में लाल आतंक के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 से पहले…
देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च…
रायपुर- हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर के नवें दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने दीक्षांत भाषण में मुख्य न्यायाधीश ने विधि स्नातकों से धैर्य, निरंतर अध्ययन, निष्पक्षता और सहयोग की भावना को अपनाते हुए दीर्घ एवं सार्थक विधिक करियर के निर्माण का आह्वान किया।“दीर्घ और फलदायी विधिक करियर का निर्वहन” विषय पर संबोधन देते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के दो महत्वपूर्ण चरणों के बीच संक्रमण का बिंदु है।…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर की सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘इक्लेक्टिका 2026’ का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन संगीत, नाट्य और नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने परिसर को जीवंत बना दिया, जहाँ विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।समापन दिवस का प्रमुख आकर्षण “अविर्भाव” म्यूजिकल बैंड प्रतियोगिता रही, जिसने पूरे परिसर को सुरों और ताल की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। विभिन्न टीमों ने हिंदी और अंग्रेज़ी गीतों के संतुलित संगम के साथ मंच पर अपनी विशिष्ट शैली और संगीत कौशल का सशक्त प्रदर्शन किया। लाइव म्यूज़िक और…
रायपुर- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आज दिनांक 22 फरवरी, 2026 को होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति माननीय श्री न्यायमूर्ति सूर्यकांत के सम्मान में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्चतम न्यायालय के माननीय श्री न्यायमूर्ति पमिदिघनतम श्री नरसिम्हा तथा माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायमूर्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ई-स्मारिका का…
रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश में निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पारेषण क्षमता के विस्तार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में 132/33 केवी उपकेंद्र बागबाहरा में स्थापित 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नवीन 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का सफलतापूर्वक ऊर्जीकरण किया गया। यह इस उपकेंद्र का दूसरा 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर है। यह कार्य मात्र दो माह में पूर्ण किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उपकेंद्र में 63 एमवीए एवं 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित थे, जिनकी कुल क्षमता 103 एमवीए थी। 40 एमवीए ट्रांसफार्मर…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम चांपा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज की विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनवा कुर्मी समाज को परिश्रमी, संगठित और उन्नत कृषक परंपरा वाला समाज बताते हुए कहा कि समाज का योगदान राज्य की…
मनाली हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां थाने के भीतर पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता चंद मिनट भी नहीं टिक सका। पुलिस के सामने साथ रहने की कसम खाने वाली पत्नी ने थाने से बाहर निकलते ही अपनी मां के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा निवासी रतन सिंह खोखर और उनकी पत्नी दलजीत कौर के बीच चल रहे विवाद को लेकर मनाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। पुलिस ने दोनों की काऊंसलिंग की, जिसके बाद दंपति पुरानी बातें भुलाकर साथ रहने और भविष्य…
