नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दे दी है. विक्रम और उनकी पत्नी उदयपुर की सेंट्रल जेल में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सजा काट रहे हैं. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की पीठ ने श्वेतांबरी और विक्रम द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी करते हुए यह आदेश दिया. विक्रम-श्वेतांबरी की याचिका में राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा जमानत न देने के फैसले को चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि राजस्थान पुलिस मुंबई स्थित उनके…
Author: chhattisgarhrajya.in
हैदराबाद: तेलंगाना निकाय चुनाव में अब तक 423 नगर नगरपालिका वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें कांग्रेस बंपर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. कांग्रेस 224 नगरपालिका सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, बीजेपी सिर्फ 37 सीट ही हासिल कर पाई है. भारत राष्ट्र समिति ने 131 सीटें अभी तक जीती हैं. तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के चुनाव के लिए आज काउंटिंग हो रही है. मतगणना राज्य भर के 123 केंद्रों पर हो रही है. तेलंगाना में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)…
डेस्क: दस साल में पहली बार वेस्ट बंगाल में कनिपाह वायरस से इन्फेक्टेड नर्स की गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। इससे पहले, नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (NCDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्ट बंगाल स्टेट ने दिसंबर 2025 से अब तक निपाह वायरस डिजीज के दो कन्फर्म केस रिपोर्ट किए थे। इन दो केस के कन्फर्म होने के बाद, इंडिया गवर्नमेंट ने वेस्ट बंगाल गवर्नमेंट के साथ मिलकर, तुरंत कॉम्प्रिहेंसिव पब्लिक हेल्थ शुरू किया। तय प्रोटोकॉल के हिसाब से कदम उठाए जा रहे हैं। कन्फर्म हुए मामलों से जुड़े कुल 196 कॉन्टैक्ट्स की पहचान की गई, उन्हें ट्रेस…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है. सिल्वर सिटी मॉल के बाहर जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा को तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. शहर में पिछले 48 घंटे में यह दूसरी हत्या है, जो बताती है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले 48 घंटे में दूसरी और 11 दिनों में तीसरी हत्या ने शहर की कानून- व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बीती…
बिजनेस डेस्कः दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है, जिसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका से हुई और असर एशियाई बाजारों तक पहुंच गया। 13 फरवरी 2026 को अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शुक्रवार सुबह एशियाई बाजार भी कमजोरी के साथ खुले। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी बढ़ती अनिश्चितता मानी जा रही है, जिससे निवेशकों में कंपनियों के भविष्य के मुनाफे को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज हुई। S&P 500 करीब 1.57%…
ईरान के साथ अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो स्थिति “बहुत दर्दनाक” हो सकती है। यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ अपनी हालिया मुलाकात को बहुत अच्छी बताते हुए ईरान को लेकर कहा, ”हमें एक समझौता करना होगा, नहीं तो यह (ईरान के लिए) बहुत दर्दनाक होगा और मैं ऐसा नहीं चाहता… अगर वे समझौता नहीं करते हैं तो कहानी अलग होगी। हमारी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई।” इस बीच इजराइल के पीएम ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक के बाद…
भारत अब प्रेशर पॉलिटिक्स के खेल में नहीं फंसता. भारत वही फैसले लेता है जो उसके हक और हित में होता है. चाहे अमेरिका संग ट्रेड डील हो या यूरोपीय यूनियन संग. भारत ने हमेशा अपने हितों को सर्वोपरि रखा है. यही कारण है कि रिश्तों में तनातनी हुई, मगर देशहित से समझौता नहीं किया. अमेरिका संग ट्रेड डील इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. अमेरिका दावा कर रहा है कि भारत उससे ही तेल खरीदेगा. रूस से नहीं खरीदेगा. मगर भारत ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. रूस के मन में भी भारत के स्टैंड को लेकर कोई…
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत हासिल की है. पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. इंटरनेशनल डेस्कः बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बांग्लादेश चुनाव जीतने की ओर अग्रसर है, उसे ज़्यादातर सीटें मिली हैं। लोकल मीडिया ने बताया कि पार्टी ने अब तक 300 में से 158 सीटें जीती हैं। इसके अलावा जमात ने 43 और अन्य ने 5 सीटें जीती हैं। शुरुआती ट्रेंड्स से यह भी पता चला है कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटें जीतकर मुख्य विपक्ष के तौर पर उभरेगी। बांग्लादेश के इलेक्शन कमीशन ने अभी तक ऑफिशियल नतीजे घोषित…
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया है कि अंतिम व्यापार समझौते में भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को भी बांग्लादेश जैसी शून्य टैरिफ की सुविधा मिल सकती है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में जारी अंतरिम व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के बीच शर्तों को लेकर चर्चा जारी है। इससे पहले अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया था, जिससे निर्यातक को…
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. होसकोटे-डाबास्पेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एम. सत्यवारा गांव के पास हुए इस भीषण एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें एक ट्रक, एक मोटरसाइकिल और एक महिंद्रा एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद सामने आए भयावह वीडियो ने इस हादसे की गंभीरता को स्पष्ट कर दिया है, जिसमें राजमार्ग पर चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. हादसे की तीव्रता का अंदाजा इस बात से…
